Onam 2024: भारत एक ऐसा देश है, जहां हर राज्य का अपना अलग खानपान और अलग परंपराएं हैं। ऐसे में हर महीने किसी न किसी त्योहार की झड़ी लगती है। वर्तमान समय में केरल राज्य में ओणम का त्योहार मनाया जा रहा था, जिसका समापन आज हो जाएगा। 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार की पूरे दक्षिण भारत में काफी धूम रहती है।
मलयालम सौर कैलेंडर के अनुसार, ओणम फेस्टिवल चिंगम के महीने में शिरुवोनम नक्षत्र में मनाया जाता है और हिंदू कैलेंडर में इसे श्रवण नक्षत्र कहा जाता है। इस साल इसकी शुरुआत 6 सितंबर से हुई थी, और समापन आज यानी कि 15 सितंबर को हो रहा है। इस त्योहार में पुरुष और महिलाएं खास तरह से तैयार होते हैं। अगर आप भी आज त्योहार के समापन के दिन खास तरह से तैयार होना चाहती हैं, तो अपने लुक में दक्षिण भारतीय टच दें। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा।
2 of 6
ओणम की पूजा के लिए खास तरह से हों तैयार
- फोटो : instagram
पहनें सिल्क का लहंगा
अपने दक्षिण भारतीय लुक को पूरा करने से लिए आप सिल्क फैब्रिक का लहंगा पहन सकती हैं। ऐसा लहंगा आपकी खूबसूरती में चाार चांद लगाने का काम करेगा। हर दक्षिण भारतीय महिला और लड़की के पास ऐसा सिल्क फैब्रिक का लहंगा तो होता ही है, ऐसे में इसी लहंगे का चयन करें।
3 of 6
ओणम की पूजा के लिए खास तरह से हों तैयार
- फोटो : instagram
सिल्क की साड़ी
अगर आपके पास लहंगा नहीं है, तो सिल्क की साड़ी तो अवश्य ही होगी। ऐसे में त्योहार के दिन सिल्क की साड़ी पहनें। ऐसी सिल्क की साड़ी त्योहार वाले दिन आपको रॉयल लुक देने का काम करेगी। इसके साथ मैचिंग का ही ब्लाउज पहनकर अपने लुक को पूरा करें।
4 of 6
ओणम की पूजा के लिए खास तरह से हों तैयार
- फोटो : instagram
खास हो ज्वेलरी
अपना लुक पूरा करने के लिए ध्यान रखें कि आपकी ज्वेलरी गोल्ड प्लेटेड ही होनी चाहिए। आप चाहें तो सोने की ज्वेलरी फी पहन सकती हैं। आपके दक्षिण भारतीय लुक को पूरा करने के लिए टेंपल ज्वेलरी भी काफी मदद करेगी।
5 of 6
ओणम की पूजा के लिए खास तरह से हों तैयार
- फोटो : instagram
बालों में गजरा
अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए बालों में गजरा अवश्य लगाएं। गजरे से लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। हेयर स्टाइल चाहे आप जूड़ा बनाएं या चोटी, गजरा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा।