{"_id":"6ae489091ea7877ae00d98b1","slug":"pre-wedding-skin-care-routine-for-oily-skin-7-tips-to-get-naturally-glowing-skin-before-your-wedding-2026-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्किन केयर टिप्स: शादी से पहले ऑयली स्किन की ऐसे करें देखभाल, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
स्किन केयर टिप्स: शादी से पहले ऑयली स्किन की ऐसे करें देखभाल, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
Fri, 30 Oct 2026 05:49 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:49 PM IST
सार
Pre-Wedding Skincare Routine for Oily Skin: इस लेख में जानें शादी से पहले ऑयली स्किन की देखभाल करने के 7 आसान तरीके, जिससे चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल करने, पिंपल्स से बचने और त्वचा को हेल्दी व नेचुरली ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
ऑयली स्किन के लिए अपनाएं सही स्किन केयर रूटीन
- फोटो : AI
Pre-Wedding Skincare Routine for Oily Skin: अपनी शादी के दिन चांद-सा निखार पाने का सपना हर दुल्हन देखती है, लेकिन बदलता मौसम, प्रदूषण और ऑयली स्किन इस सपने में खलल डाल सकते हैं। अगर आपकी शादी की तारीख नजदीक आ रही है तो शॉपिंग के साथ आपको त्वचा की देखभाल पर भी ध्यान देना होगा। सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर, आप चेहरे की चिपचिपाहट को नियंत्रित कर शादी के दिन फ्रेश, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
Trending Videos
ऑयली स्किन के लिए अपनाएं सही स्किन केयर रूटीन
- फोटो : Adobe stock
त्वचा की जरूरत पहचानें
शादी के दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसका चेहरा दमकता नजर आए और मेकअप भी बेदाग लगे। लेकिन तैलीय त्वचा पर अतिरिक्त ऑयल, डेड स्किन सेल्स और बंद रोमछिद्र इस खूबसूरती में बाधा बनते हैं। ऐसे में शादी से पहले त्वचा की जरूरतों को समझना और सही स्किन केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है। नियमित क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग के साथ ऑयल-फ्री, हल्के और जेल-बेस्ड प्रोडक्ट्स चुनकर आप त्वचा को स्वस्थ और मेकअप के लिए तैयार कर सकती है।

जरूरी है सही तरीके से एक्सफोलिएशन
स्किन केयर रूटीन में एक्सफोलिएशन को शामिल करना फायदेमंद होता है। यह त्वचा की सतह पर जमा डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे चेहरा साफ और निखरा-निखरा दिखाई देने लगता है। एक्सफोलिएशन मुख्य रूप से दो तरह का होता है- केमिकल और फिजिकल ऑयली स्किन के लिए सप्ताह में एक या एक्सफोलिएशन पर्याप्त होता है। जरूरत से ज्यादा स्क्रबिंग त्वचा में जलन और रूखापन पैदा कर सकती है। खासकर पिंपल्स, एक्ने या संवेदनशील त्वचा होने पर सावधानी बरतें और डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लें। एक्सफोलिएशन के बाद मॉइश्चराइजर लगाना और दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें।

शादी से पहले अपनाएं सही स्किन केयर रूटीन
शादी जल्द ही होने वाली है तो सही स्किन केयर रूटीन आज से ही अपनाना होगा। दरअसल, मौसम में बदलाव के साथ हल्की ठंड, बढ़ता प्रदूषण और नमी की कमी त्वचा की प्राकृतिक चमक को प्रभावित करती हैं। यहां तक कि ऑयली स्किन भी रूखी और बेजान दिखने लगती है। इसलिए सुबह माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ कर मॉइश्चराइजर और एसपीएफ 30 या उससे अधिक का सनस्क्रीन लगाएं। पर्याप्त पानी पीएं, पौष्टिक भोजन लें, सात से नौ घंटे सोएं और बालों व शरीर की त्वचा की देखभाल भी करें। सबसे जरूरी शादी से पहले नए प्रोडक्ट्स आजमाने से बचें।

मेकअप से पहले त्वचा को रखें हाइड्रेटेड
ब्राइडल मेकअप को खूबसूरत बनाने के लिए त्वचा का हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। ऑयली स्किन होने का मतलब यह नहीं कि मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं है। अपनी त्वचा के अनुसार हल्का और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर चुनें, जो रोमछिद्रों को बंद करने की आशंका कम करे। मेकअप से पहले त्वचा को साफ रखें और ऐसे प्रोडक्ट्स चुनें, जो आपकी स्किन को सूट करते हों। अगर चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलते हैं या त्वचा में जलन होती है, तो शादी से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। सही देखभाल से त्वचा स्वस्थ दिख सकती है और ब्राइडल लुक भी निखरकर सामने आ सकता है।