फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अहोई अष्टमी पर चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो, तो व्रत से पहले अपनाएं ये 5 टिप्स

Fri, 30 Oct 2026 02:23 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 30 Oct 2026 02:23 PM IST
सार

Ahoi Ashtami Skin Care Tips: अगर आप भी व्रत और पूजा के दिन चेहरे पर कुदरती निखार चाहती हैं, तो कुछ दिन पहले से ही स्किन केयर पर ध्यान देना शुरू कर दें। रोजाना की कुछ आसान आदतें आपकी त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।

विज्ञापन
Ahoi ashtami 2026 natural glow face beauty tips before fasting
व्रत से पहले ब्यूटी टिप्स - फोटो : Adobe Stock

Ahoi Ashtami Skin Care Tips In Hindi: अहोई अष्टमी का त्योहार महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए मनाती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ के साथ-साथ सजने-संवरने की भी तैयारी करती हैं। अगर आप भी अहोई अष्टमी पर बिना मेकअप के चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहती हैं, तो व्रत से पहले अपनी स्किन का खास ख्याल रखें। इसके लिए ये आसान 5 टिप्स अपनाकर चेहरे को फ्रेश और चमकदार बना सकती हैं।

Trending Videos
Ahoi ashtami 2026 natural glow face beauty tips before fasting
होममेड फेस पैक - फोटो : Ai generated
1. घर पर बनाएं नेचुरल फेस पैक

चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए आप घर पर ही आसान फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में बेसन और थोड़ा दही मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। यह त्वचा को साफ और मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है। 

Ahoi ashtami 2026 natural glow face beauty tips before fasting
नींद से न करें समझौता - फोटो : Adobe Stock
2. त्वचा के निखार के लिए लें भरपूर नींद
अगर आप भी व्रत और पूजा के दिन चेहरे पर कुदरती निखार चाहती हैं, तो कुछ दिन पहले से ही स्किन केयर पर ध्यान देना शुरू कर दें। रोजाना की कुछ आसान आदतें आपकी त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ahoi ashtami 2026 natural glow face beauty tips before fasting
एलोवेरा जेल - फोटो : Ai generated
3. ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं एलोवेरा जेल

स्किन को फ्रेश और मुलायम बनाए रखने के लिए एलोवेरा जेल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें मौजूद गुण त्वचा को नमी देने और ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
Ahoi ashtami 2026 natural glow face beauty tips before fasting
हाइड्रेटेड रखें त्वचा - फोटो : Adobe Stock
4. चेहरे पर नेचुरल ग्लो के लिए रहें हाइड्रेटेड
चेहरे को चमकदार और मुलायम बनाए रखने के लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा की नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है और चेहरा रूखा नहीं दिखता।



अहोई अष्टमी पर अपने लुक में लगाएं चार चांद, पहनें इन रंगों की खूबसूरत साड़ियां
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed