{"_id":"64e6d59190c1c131da07d133","slug":"onam-2023-how-to-get-ready-in-south-indian-style-on-onam-2023-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Onam 2023: अपने लुक में देना चाहती हैं दक्षिण भारतीय टच, तो इस तरह से हों तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Onam 2023: अपने लुक में देना चाहती हैं दक्षिण भारतीय टच, तो इस तरह से हों तैयार
Onam 2023: भारत विविधताओं का देश है। यहां हर राज्य की अपनी अलग एक पहचान है। वहां का अपना खान-पान है। कई राज्यों में त्योहार भी अलग-अलग तरीके से मनाए जाते हैं। इसी क्रम में दक्षिण भारत में ओणम के त्योहार के काफी धूम होती है।
आपको बता दें कि साउथ में मनाए जाना वाला ये ओणम पर्व 20 अगस्त से शुरू हुआ था और यह पूरे 10 दिनों तक चला। 10 दिन तक इस त्योहार की काफी धूम रहती है। मलयालम सौर कैलेंडर के अनुसार ओणम फेस्टिवल चिंगम के महीने में शिरुवोनम नक्षत्र में मनाया जाता है और हिंदू कैलेंडर में इसे श्रवण नक्षत्र कहा जाता है।
10 दिनों तक मनाए जाने वाले इस फेस्टिवल में हर एक दिन का एक अलग महत्व होता है। इन दिनों में लोग ना सिर्फ पारंपरिक पकवान बनाते हैं, बल्कि साथ में पारंपरिक स्टाइल में तैयार भी होते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस ओणम के पर्व पर अपने लुक में दक्षिण भारत का टच देना चाहती हैं तो आप अपने लुक में कुछ बदलाव कर सकती हैं।
2 of 6
ज्वेलरी
- फोटो : instagram/tanghavri
आभूषण
दक्षिण भारत का कल्चर काफी अलग है। वहां के आभूषण काफी अलग स्टाइल के होते हैं, जिन्हें टैंपल ज्वेलरी कहा जाता है। ऐसी ज्वेलरी पर भगवानों के चित्र बने होते हैं। अगर आप ओणम पर तैयार होना चाहती हैं तो अपने लुक को पूरा करने में टैंपल ज्वेलरी जरूर शामिल करें।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
साड़ियां
दक्षिण भारत की साड़ियां तो पूरे विश्व में फेमस हैं। चाहे कांजीवरम साड़ी हो या फिर साउथ की पारंपरिक साड़ी, ओणम के त्योहार में इसे पहनकर आप अपना अलग और खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गजरा स्टाइल
- फोटो : instagram/weddingwireindia
गजरा
दक्षिण भारत में महिलाएं बालों में गजरा जरूर लगता हैं। ऐसे में तैयार होते वक्त बालों में गजरा जरूर लगाएं। इससे आपका लुक खूबसूरत लगेगा और हर कोई आपको देखकर आपकी तारीफ करेगा।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मेकअप
वैसे तो आप चाहें तो अपने स्टाइल से मेकअप कर सकती हैं लेकिन अगर आप अपने मेकअप को साउथ इंडियन टच देना चाहती हैं तो लाल रंग की लिपस्टिक लगाते हुए बाकी मेकअप को लाइट रखें। आंखों में काजल लगाना ना भूलें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।