नोरा फतेही ने बॉलीवुड में एंट्री अपने डांसिंग स्किल से की थी। उनके कई सारे गानों ने फैंस को दीवाना बना दिया था। वहीं नोरा खूबसूरती और फैशन के मामले में भी अब बॉलीवुड की ए लिस्टर एक्ट्रेस को टक्कर दे रही हैं। तभी मुंबई की सड़कों पर निकली नोरा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें वो मानसून के मौसम में कलरफुल ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि मुंबई की बारिश नोरा को काफी रास आ रही है और वो इस मौसम को एंज्वॉय कर रही हैं। तो चलिए देखें नोरा काम के सिलसिले में निकली तो उनका लुक कैसा दिखा।
नोरा फतेही के कैजुअल लुक ने फैंस को किया दीवाना, कभी पीले तो कभी ऑरेंज ड्रेस में आईं नजर
वैसे तो नोरा का ग्लैमरस लुक अक्सर ही सोशल मीडिया पर दिखता रहता है। क्योंकि नोरा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने वीडियोज से लेकर स्टाइलिश लुक की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। लेकिन उनका ये येलो कलर में कैजु्अल लुक काफी स्टाइलिश है।
यलो समर शार्ट ड्रेस के साथ ब्लैक फ्लैट फुटवियर और ब्लैक हैंडबैग को कैरी किए नोरा काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। वहीं परफेक्ट फिटिंग वेस्टलाइन और लूज डीप नेकलाइन ड्रेस में नोरा का लुक उन्हें ग्लैमरस दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था।
जबकि एक दिन बाद ही एक बार फिर नोरा ऑरेंज कलर खूबसूरत लांग ड्रेस में नजर आईं। कोल्ड शोल्डर स्लीवलेस ड्रेस के साथ ब्लैक हैंडबैग लिए नोरा स्पॉट हुईं। इस दौरान नोरा ने मिड पार्टीशन हेयर के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। वहीं चेहरे पर मास्क लगाने के बावजूद वो ग्लैमरस लुक में नजर आईं।
#norafatehi today in our pap trap 😺
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on