बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अरब सुंदरी नोरा फतेही अपनी खूबसूरती से हर किसी को फैन बना चुकी हैं। यहीं नहीं उनके डांस मूव्स के तो सब दीवाने हैं। कातिलाना अंदाज और बोल्ड लुक से भले ही नोरा हर किसी के दिल में बस गई हों लेकिन बात जब कैजुअल आउटिंग की आती है तो भी उनका फैशन सेंस कमाल का होता है।
2 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : instagram
वैसे तो रेड कार्पेट से लेकर इवेंट तक में वो गाउन और साड़ी में महफिल लूटती हैं। वहीं कैजुअल आउटिंग के लिए भी उनकी स्टाइल किसी भी लड़की को इंस्पिरेशन दे सकती है। अभी हाल ही में नोरा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो ऑरेंज कलर के ब्राइट से ब्लेजर के साथ गोल्डन पैंट में नजर आ रही हैं।
3 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : instagram
नोरा का ये लुक स्टाइलिश तो है ही वहीं गोल्डन शिमर पैंट ग्लैमर ऐड करने का भी काम कर रही है। वहीं दूसरी तरफ ब्लैक पम्प्स और ब्लैक हैंडबैग ने उनके लुक को आकर्षक बना दिया है। जबकि हमेशा की तरह उनका मेकअप मैट और मिनिमम है। वहीं ऑरेंज लिपस्टिक के साथ उन्होंने इस लुक को मैच किया है।
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वैसे नोरा धीरे-धीरे बॉलीवुड की स्टाइलिश क्वीन की लिस्ट में शामिल होती जा रही हैं। जिनका लुक और स्टाइल हर किसी को पसंद आता है। वहीं लड़कियां उनके डांस मूव्स को कॉपी करने के साथ ही उनका फैशन सेस भी फॉलो कर रही हैं।
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram fan page
नोरा चाहे स्ट्रीट आउटिंग के लिए निकली हों या फिर एयरपोर्ट पर दिखें। हर बार वो कुछ ऐसे कपड़ों में स्पॉट होती हैं। जिसमे वो सेसी और ग्लैमरस दिखने के साथ ही काफी कंफर्टेबल भी होती हैं। जिसे देख उनके फैंस दीवाने हो जाते हैं।