नोरा फतेही लगातार हर किसी के दिलों में अपने लिए जगह बना रही हैं। फिर वो चाहे उनका डांस हो या फिर बोल्ड स्टाइल। नोरा कहीं पर भी खुद को पीछे नहीं रहने देतीं। जहां बी टाउन हसीनाएं जॉगर्स और क्रॉप टॉप या फिर को-आर्ड सेट से ही खुद को स्टाइलिश दिखा लेती हैं। वहीं दूसरी तरफ नोरा ने ऐसा हॉट लुक एयरपोर्ट के रनवे पर दिखाया कि हर किसी का नजरें हटाना ही मुश्किल हो गया।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram fan page
नोरा फतेही की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही वो हर किसी की चहेती भी बन गईं हैं। उनके सारे सॉन्ग चार्टबस्टर लिस्ट में शामिल होते हैं और हर कोई उन्हें देखना पसंद करता है। ऐसे में जब नोरा एयरपोर्ट पर उतरीं तो अपने हुस्न की बिजलियां गिराते दिखीं।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram fan page
नोरा ने ऑल व्हाइट लुक अपना रखा था। सफेद रंग के डीप कट नेकलाइन वाले क्रॉप टॉप के साथ हाई वेस्ट पेसिंल स्कर्ट उनके कर्वी फिगर को उभारने के लिए काफी दिख रहे थे। वहीं इस लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश और फॉर्मल बनाने के लिए कंधे पर मैचिंग का ब्लेजर डाल रखा था। ऊपर से सफेद मैचिंग पम्प्स और मास्क के साथ नोरा हल्के कर्ली बालों में थी।
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
ब्लैक शेड्स लगाए और हाथों में टैन ब्राउन कलर का हैंडपर्स लिए नोरा जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंची तो बस लोगों का नजरें हटाना ही मुश्किल हो गया।
5 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : instagram
नोरा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां वो ग्लैमरस फॉर्मल लुक में नजर आईं। बता दें कि नोरा फिल्म स्ट्रीट डांसर के साथ ही कई सारे गानों में अपने डांस मूव्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। वहीं इन दिनों उनके कई सारे वीडियो सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं। जिसमे उनके डांस टैलेंट के सब कायल हो गए हैं।