नोरा फतेही अपने फैशन के कारण चर्चा का विषय रहती हैं। वे हर लुक को कैरी करना पसंद करती हैं जो कि उनकी तस्वीरों से ही दिखता है। वे सोशल मीडिया पर सक्रिय भी रहती हैं। वे इंस्टाग्राम पर डांस के विडियो भी साझा करती हैं। हाल ही में नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील साझा की है, जिसमें उन्होंने बिकिनी पहनी है लेकिन इस बार के उनके इस लुक को देखकर लोग हंस-हंसकर लोट पोट हुए जा रहे हैं। इस रील पर अबतक कई सारे मीम्स भी बन चुके हैं और फैंस ने यह भी मान लिया है कि नोरा बेहद फनी हैं। नोरा की इस रील पर कई सारे व्यूज भी हो चुके हैं क्योंकि फैंस ने अबतक उन्हें इस तरह की बिकिनी में कभी नहीं देखा था। अगली स्लाइड्स से देखिए नौरा का यह लेटेस्ट बिकिनी वाला लुक जो आपको भी हंसने के लिए कर देगा मजबूर।
नोरा फतेही का लुक देख चौंक गए फैंस, अब तक नहीं पहनी थी ऐसी बिकिनी
ऐसा है लुक
नोरा वीडियो की शुरुआत में तो एक बैगी जिपर में नजर आती हैं जो कि गुलाबी रंग का है और अचानक ही इसके ऊपर वे काले रंग की बिकिनी पहन लेती हैं। नोरा ने रील में ही लिखा है कि खुद को बैगी कपड़ों में दिखाते हुए और खुद को बिकिनी में दिखाते हुए।
बैगी लुक भी है जोरदार
रील में नोरा जिस तरह से बैगी जिपर पहनकर आती हैं तो उनके चेहरे पर कोई भावभंगिमाएं नहीं होती हैं और वे अपनी जगह पर ही हिलती रहती हैं। वे ड्रेस में पूरी छिप चुकी हैं। पिंक ड्रेस पर स्पेलिंग वाला प्रिंट है। यह पूरी ड्रेस पर है।
नोरा का इस तरह का ट्रांसफॉर्मेशन किसी ने भी नहीं सोचा था। नोरा जब बैगी से ड्रेस के ऊपर बिकिनी पहनकर आती हैं तो वे फंकी लुक वाला चश्मा भी पहनती हैं और उनकी भावभंगिमाएं भी जबरदस्त हैं। बालों को उन्होंने खुला रखा हुआ है।
नोरा के इस रील पर कई सारे प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं। जिसमें से एक ने लिखा ने कि यह उम्मीद नहीं थी, कुछ लोग उन्हें क्यूट और फनी भी कह रहे हैं। लोल के भी खूब कमेंट्स उनकी पोस्ट पर हैं। वरूण धवन ने भी हंसने वाला इमोजी पोस्ट किया है।