डांसिंग क्वीन नोरा फतेही हर किसी के दिल पर राज करती हैं। वहीं उनका फैशन और स्टाइल सेंस इतना जबरदस्त होता है कि लड़कियां भी उनकी दीवानी हो जाती हैं। साड़ी और एथिनिक वियर में तो वो कई बार स्टाइल टिप्स देती दिखती हैं। लेकिन उनके कैजुअल लुक भी कुछ कम स्टाइलिश नहीं होते। यहां तक कि एथलिजर और क्रॉप टॉप जैसे साधारण कपड़ों में भी उनका हॉट लुक नजर आता है।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram fan page
तो वो लड़कियां जो जींस के साथ स्टाइलिश दिखने का ख्वाब देखती हैं। नोरा ये क्रॉप टॉप वाले लुक बिल्कुल शानदार हैं। जिन्हें देख वो भी खुद को ऐसे ही स्टाइल कर सकती हैं। नोरा हर तरह के आउटफिट में स्पॉट होती हैं। जिसमे वन पीस मिडी ड्रेस से लेकर शार्ट्स, एथलिजर और क्रॉप टॉप संग जींस भी शामिल है।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram fan page
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नोरा ने सफेद और ब्लू कलर के डेनिम वाले क्लासिक कांबिनेशन में भी स्टाइल का तड़का लगा रखा है। टर्टल नेक लाइन और स्लीवलेस क्रॉप टॉप के साथ जहां वो अपने टोंड फिगर को फ्लांट कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ हाई वेस्ट जींस काफी ट्रेंडी नजर आ रही हैं।
4 of 5
नोरा फतेही और तुलसी कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
यहीं नहीं नोरा अक्सर ही जींस के साथ शानदार क्रॉप टॉप पहने नजर आती हैं। कोल्ड शोल्डर और रफल डिजाइन के इस क्रॉप टॉप के साथ नोरा का डेनिम लुक शानदार नजर आ रहा है।
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram fan page
वैसे नोरा अक्सर ही ग्लैमरस लुक के लिए क्रॉप टॉप का सहारा लेती हैं। रेडियो शो के लिए पहुंची नोरा ने वन शोल्डर क्रॉप टॉप कैरी किया था। जिसे हाई वेस्ट ऑरेंज पैट के साथ टीमअप किए वो बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रही थीं। वहीं नोरा का ये लुक किसी भी स्टाइलिश लड़की के लिए इंस्पिरेशन का काम कर रहा था।