How To Get Ready After Marriage: नयी शादी के बाद हर लड़की चाहती है कि वो अपने नये घर यानी कि ससुराल में भी खूबसूरत और सुलझे हुए अंदाज में नजर आए। शादी के तुरंत बाद जिम्मेदारियों और नए माहौल के बीच खुद को तैयार करना कई बार मुश्किल लग सकता है, लेकिन सही स्टाइल और सही आउटफिट्स चुनकर ये काम बेहद आसान हो जाता है।
{"_id":"6938f098086a7fca7f0d0a67","slug":"newlywed-look-how-to-get-ready-after-marriage-tips-in-hindi-2025-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: नयी शादी हुई है तो घर पर ऐसे हों तैयार, ससुरालवाले नजर उतारने से खुद को रोक नहीं पाएंगे","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: नयी शादी हुई है तो घर पर ऐसे हों तैयार, ससुरालवाले नजर उतारने से खुद को रोक नहीं पाएंगे
Wed, 10 Dec 2025 11:27 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:27 AM IST
सार
How To Get Ready After Marriage: अगर आपकी नयी नयी शादी हुई है तो ससुराल में खास अंदाज में तैयार हों। यहां उसके लिए आपको कुछ खास टिप्स दी जा रही है।
विज्ञापन
नयी शादी हुई है तो घर पर ऐसे हों तैयार
- फोटो : instagram
हल्के और आरामदायक कपड़े चुनें
- फोटो : instagram
1. हल्के और आरामदायक कपड़े चुनें
नई शादी के बाद घर पर तैयार होते समय ऐसे कपड़े पहनें जो देखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ आरामदायक भी हों। सूती सूट, हल्की साड़ी या कुर्ती-पलाज़ो जैसे आउटफिट पूरे दिन पहनने में आसान होते हैं और आपको एक एलीगेंट लुक भी देते हैं।
सिंपल मेकअप करें
- फोटो : Adobe stock
2. सिंपल मेकअप करें
घर पर रहते हुए हल्का मेकअप ही सबसे सही विकल्प होता है। बीबी क्रीम लगाने से त्वचा को नेचुरल फिनिश मिलता है। इसके साथ काजल, हल्का ब्लश और लिप टिंट आपका लुक ताजा और सुंदर बनाते हैं। भारी फाउंडेशन या ओवरडन मेकअप घर के लिए सही नहीं लगता।

स्मार्ट हेयरस्टाइल अपनाएं
- फोटो : instagram
3. स्मार्ट हेयरस्टाइल अपनाएं
हेयरस्टाइल बहुत भारी न रखते हुए सरल विकल्प चुनें। सिंपल ब्रेड, लो बन या हल्के वेवी ओपन हेयर घर पर जल्दी बनने वाले और खूबसूरत दिखने वाले स्टाइल हैं। ये आपके चेहरे को फ्रेश और सॉफ्ट लुक देते हैं।

हल्की ज्वेलरी पहनें
- फोटो : instagram
4. हल्की ज्वेलरी पहनें
नई दुल्हन के रूप में घर पर ज्वेलरी बहुत भारी नहीं होनी चाहिए। छोटे झुमके, सिंपल चूड़ियां और हल्की बिंदी आपके लुक को सोबर बनाती हैं। भारी मांग टीका या बड़े कानों के झुमके घर के कामों में असहज कर सकते हैं।