{"_id":"6937965ed08448ef99094634","slug":"new-year-look-try-these-trendy-saree-for-glamorous-looks-in-new-year-s-party-2025-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2026: नये साल की पार्टी में पहने ऐसी साड़ी और लुक को बनाए ग्लैमरस, मिलेगी खूब तारीफ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
New Year 2026: नये साल की पार्टी में पहने ऐसी साड़ी और लुक को बनाए ग्लैमरस, मिलेगी खूब तारीफ
Tue, 09 Dec 2025 09:08 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 09 Dec 2025 09:08 AM IST
सार
Try These Trendy Saree For Glamorous Looks in New Year’s Party: अगर आप न्यू ईयर की पार्टी में ड्रेस पहनना नहीं चाहतीं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स जो आपकी साड़ी को बना देंगी एकदम से खूबसूरत।
विज्ञापन
नये साल की पार्टी में पहने ऐसी साड़ी और लुक को बनाए ग्लैमरस
- फोटो : instagram
Try These Trendy Saree For Glamorous Looks in New Year’s Party: अगर आप न्यू ईयर पार्टी में ड्रेस पहनने का मन नहीं बना पा रही हैं और कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो आपको स्टाइलिश भी दिखाए और ट्रेडिशनल टच भी दे, तो साड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
मॉडर्न ड्रेपिंग स्टाइल अपनाएं
- फोटो : instagram
मॉडर्न ड्रेपिंग स्टाइल अपनाएं
अगर आप साड़ी को सिर्फ ट्रेडिशनल तरीके से पहनकर पार्टी में जाने का सोच रही हैं तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें। मॉडर्न ड्रेपिंग स्टाइल जैसे बेल्ट ड्रेप, वन-शोल्डर ड्रेप आपके पूरे लुक को इंस्टेंट ग्लैम टच देते हैं। बेल्ट ड्रेप आपकी कमर को परफेक्ट शेप देता है, वहीं वन-शोल्डर ड्रेप आपका लुक और भी वेस्टर्न व स्टाइलिश बनाता है।

स्टेटमेंट ब्लाउज चुनें
- फोटो : instagram
स्टेटमेंट ब्लाउज चुनें
साड़ी का असली लुक तब उभरता है जब उसका ब्लाउज स्टाइलिश और ट्रेंडी हो। न्यू ईयर पार्टी के लिए सीक्विन, बैकलेस, डीप-बैक या हॉल्टर-नेक ब्लाउज बेहतरीन विकल्प हैं। ये न सिर्फ आपकी साड़ी के लुक को अपग्रेड करते हैं बल्कि आपको एक बोल्ड और कॉन्फिडेंट अपीयरेंस भी देते हैं। फेदर या रफ्ल डिटेलिंग वाले ब्लाउज भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं और आपको एक सेलिब्रिटी जैसा लुक देते हैं।

ज्वेलरी में करें बोल्ड चॉइस
- फोटो : instagram
ज्वेलरी में करें बोल्ड चॉइस
न्यू ईयर पार्टी में ज्वेलरी आपके पूरे लुक का सबसे प्रभावी हिस्सा बन सकती है। चोकर नेकलेस, डायमंड लोंग नेकलेस या बड़े स्टेटमेंट ईयररिंग्स आपकी साड़ी स्टाइलिंग को और भी शानदार बनाते हैं। अगर आप मिनिमल लुक पसंद करती हैं तो सिर्फ बड़े ईयररिंग्स पहनना भी काफी है। वहीं भारी ज्वेलरी आपके लुक को रिच और फेस्टिव टच देती है। अपने ब्लाउज और साड़ी के मुताबिक ज्वेलरी का रंग और डिजाइन चुनें।

ग्लोइंग मेकअप + वेवी हेयरस्टाइल
- फोटो : instagram
ग्लोइंग मेकअप + वेवी हेयरस्टाइल
पार्टी लुक में मेकअप और हेयरस्टाइल का बहुत बड़ा योगदान होता है। न्यू ईयर नाइट के लिए ग्लिटर आईशैडो, हाईलाइटर के साथ ड्यूई बेस और न्यूड या रेड लिपस्टिक बिल्कुल परफेक्ट रहते हैं। हेयरस्टाइल में सॉफ्ट वेव्स या कर्ल्स आपके चेहरे को एक ग्लोइंग और एलिगेंट फिनिश देते हैं।