अक्सर पढ़ाकू, विद्वान और विज्ञान से जुड़े लोगों को सादे विचार और फैशन से दूर ही समझा जाता है। क्या आपने कभी किसी वैज्ञानिक को खूब सजे-धजे देखा है? या कभी किसी महिला वैज्ञानिक को खूबसूरत सी शिमर ड्रेस पहने देखा है? हालांकि बिल्कुल वैज्ञानिक भी इंसान होते हैं वो भी मनपसंद कपड़े पहनकर फैशन करने का पूरा हक रखते हैं और किसी के काम को फैशन से जोड़ना गलत होगा। हाल ही में अमेरिका में एक अमेरिकी महिला वैज्ञानिक को शिमर ड्रेस में देखकर लोगों की प्रतिक्रिया पर एक नजर डालते हैं।
नासा की महिला वैज्ञानिक की ड्रेस सोशल मीडिया पर वायरल, फैशन सेंस की चारो ओर हो रही चर्चा
अमेरिका में एक महिला वैज्ञानिक की एक कार्यक्रम के दौरान शिमर गोल्डन ड्रेस पहने एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि यह फोटो आठ साल पहले अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के हैंपटन में आयोजित हुए नासा के एक कार्यक्रम की है। 2011 में नासा के छात्रों के लिए हुए इस कार्यक्रम को वैज्ञानिक रीटा जे किंग ने संबोधित किया था. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने शिमर गोल्डन ड्रेस पहनी थी, जिसकी फोटो उन्होंने अब अपने ट्विटर पर शेयर की है।
फोटो शेयर करते हुए रीटा जे किंग ने बताया कि क्यों उन्होंने उस कार्यक्रम में इतनी चमकदार ड्रेस पहनी थी। उन्होंने लिखा, ''अपनी अलमारी की सफाई करते हुए मैंने इस गाउन देखा और उन लड़कियों को याद किया जिन्होंने मुझे एक पत्र भेजा था, जिसमें लिखा था कि मुझे नासा में बातचीत के दौरान कुछ चमकदार पहनना चाहिए, ताकि वे यकीन कर सकें कि वैज्ञानिक भी कुछ चमकदार पहन सकते हैं।''
Cleaning out my closet, I came across this gown and remembered the little girls who sent me a letter and asked me to wear something sparkly for a talk I gave at NASA so they could believe that scientists could also be sparkly. pic.twitter.com/xOcZgkbiRg
रीटा जे किंग के इस ट्वीट को यूजर्स का जबदरस्त समर्थन मिला। उनके इस ट्वीट को अब तक 41 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने उन्हें इसके लिए धन्यवाद दिया कि विज्ञान सभी के लिए होता है, उन लड़कियों के लिए भी जो चमकीले कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों ने उनकी इस बात के लिए भी तारीफ की कि उन्होंने पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।
This is so important. The idea that masculine is serious and feminine is frivolous limits the options girls see for themselves and their future lives. This shows them that they don't have to pick between their interests and their identities. Science is for everyone. Thank you!