Nails Care In Winter: सर्दियों के मौसम में त्वचा और बालों का खासतौर पर ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि इस मौसम में त्वचा और बाल काफी डल होने लगते हैं। ऐसे में लोग इनका ध्यान रखने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। त्वचा और बालों का ध्यान रखते-रखते लोग अपने नाखूनों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिस वजह से नाखून अपने आप टूटने लगते हैं।
दरअसल, सर्दी के मौसम में नाखूनों के टूटने का मुख्य कारण ठंड और शुष्क वातावरण में नमी की कमी होती है। जिससे त्वचा और नाखून सूख जाते हैं। यह सूखापन नाखूनों को कमजोर बना देता है, जिससे वे आसानी से टूटने लगते हैं। इसके अलावा सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं, जिससे शरीर के अंदर और बाहर नमी की कमी हो सकती है। इसका प्रभाव नाखूनों पर भी पड़ता है। ऐसे में यदि आप भी नाखूनों के टूटने से परेशान है तो कुछ नुस्खे अपनाकर इनका ध्यान रख सकते हैं।
2 of 6
करें मॉइस्चराइज करें
- फोटो : iStock
करें मॉइस्चराइज करें
सर्दी के मौसम में अपने नाखूनों और उसके त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें। इसके लिए नारियल का तेल, जैतून का तेल या विटामिन ई युक्त क्रीम का इस्तेमाल करें। सोने से पहले नाखूनों पर तेल लगाकर हल्की मालिश करें।
3 of 6
पानी से करें बचाव
- फोटो : फ्रीपिक
पानी से करें बचाव
ज्यादा नाखून टूटने की दिक्कत तब आती है, जब नाखून ज्यादा समय के लिए पानी में डूबे रहते हैं। इसलिए इस मौसम में ज्यादा देर तक पानी में नाखून डुबोकर न रखें। बर्तन धोते या घर के काम करते समय दस्ताने पहनें।
4 of 6
करें सही देखभाल
- फोटो : instagram
करें सही देखभाल
सर्दी के मौसम में हमेशा नाखूनों को नियमित रूप से ट्रिम करें। नाखूनों को काटने के लिए अच्छे गुणवत्ता वाले नेल क्लिपर का इस्तेमाल करें, ताकि आपके नाखून डैमेज न हों। इसके साथ-साथ नाखून चबाने की आदत भी छोड़ दें।
5 of 6
ज्यादा नेल पॉलिश न लगाएं
- फोटो : instagram
ज्यादा नेल पॉलिश न लगाएं
सर्दी के इस मौसम में नाखूनों पर बार-बार नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल न करें, खासकर अगर उसमें एसीटोन हो। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की बजाय हमेशा नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, ताकि नाखूनों पर इसका खराब असर न पड़े।