छोटे पर्दे से बड़े पर्दे का रुख करने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर फैंस के दिलों पर जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। वहीं उनकी फैशन च्वॉइस भी कमाल की है। कई सारे फोटोशूट्स में उनका स्टनिंग लुक हर किसी की तारीफ लूटने में कामयाब हो जाता है। ऐसा ही हुआ जब मृणाल ने ब्लैक ड्रेस में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।
2 of 5
mrunal thakur
- फोटो : instagram
दरअसल, फोटोशूट के लिए तैयार मृणाल ने ब्लैक कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहन रखी है। जिसमें उनका लुक काफी गॉर्जियस दिख रहा है। नूडल स्ट्राईप डीप नेकलाइन ड्रेस का फैब्रिक वेलवेट का है। वहीं ये खास ड्रेस अमेरिकन डिजाइनर के कलेक्शन से ली गई है। जो रेडी टू वियर ड्रेस बनाने में माहिर है। वहीं इस ड्रेस का साइट थाई हाई स्लिट इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी है।
3 of 5
mrunal thakur
- फोटो : instagram
जबकि मृणाल इस ड्रेस में अपने टोंड लेग्स शोऑफ करते नजर आईं। मृणाल ने इस ब्लैक ड्रेस के साथ डार्क रेड शिमरी फुटवियर कैरी किए हैं। जो इसे रेट्रो लुक दे रहे हैं। मृणाल इस ब्लैक स्लिट ड्रेस के साथ विंग्ड डार्क आईलाइनर और ड्यूई मेकअप में नजर आईं।
4 of 5
mrunal thakur
- फोटो : instagram
वहीं न्यूड शेड लिप कलर, सिंपल स्लीक पोनी और डायमंड की ईयररिंग्स मृणाल की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं मिस ठाकुर की ये तस्वीरें फैंस के दिलों की धड़कने बढा़ने के लिए भी काफी हैं। वैसे मृणाल कई बार अलग-अलग फोटोशूट में स्टनिंग लुक में नजर आ चुकी हैं। पिछले दिनों ऑनलाइन हुए फैशन वीक में मृणाल डिजाइनर पुनीत बालन के लहंगे में रैंप वॉक करती नजर आईं थी।
5 of 5
mrunal thakur
- फोटो : instagram
मृणाल ठाकुर छोटे पर्दे के शो कुमकुम भाग्य में नजर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख कर लिया। जॉन अब्राहम के साथ बाटला हाउस और ऋतिक रोशन के साथ सुपर 30 में काम कर चुकी हैं। वहीं मृणाल शाहिद कपूर के साथ फिल्म जर्सी में भी नजर आने वाली हैं।