मौनी रॉय जहां भी होती हैं अपने ग्लैमरस और एलिगेंट लुक से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं। फिर वो चाहे दोस्तों के साथ पार्टी करने निकलीं हो या फिर किसी इवेंट में पहुंची हों। ऐसा ही कुछ उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देखने से लग रहा है। जिसमे वो अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए रेडी थीं।
2 of 6
mouni roy
- फोटो : instagram
दअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ हैदराबाद में मौनी रॉय भी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। जहां उनका लुक आलिया भट्ट पर भी भारी पड़ता दिखा। इस प्रमोशनल इवेंट के लिए मौनी ने ब्लैक एंड गोल्डन कलर की साड़ी को चुना था। जिसमे उनका क्लासी और एलिगेंट लुक हर किसी को पसंद आया। मौनी ने अपने इस लुक की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है।
3 of 6
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी की ये साड़ी दो डिजाइन की थी। जिसमे पल्लू पर ब्लैक एंड क्रश्ड गोल्डन फैब्रिक की स्ट्रिप डिजाइन बनी थी। वहीं बाकी पूरी साड़ी पर ब्लैक एंड गोल्डन कलर की जियोमैट्रिक डिजाइन बनी दिख रही थी। इस साड़ी को मौनी ने ब्लैक कलर की स्ट्रैपी हील्स के साथ मैच किया था। वहीं साड़ी संग मेकअप और एक्सेसरीज उनके लुक को बेहद क्लासी बना रहा था। मौनी ने गोल्डन और ब्लैक कलर की साड़ी के साथ ब्लैक प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज को चुना। जिसकी बैकलेस डिजाइन इसे गॉर्जियस बना रही थी।
4 of 6
mouni roy
- फोटो : instagram
बात करें मेकअप की तो डार्क मरून शेड की लिपस्टिक के साथ मौनी ने सेंटर पार्टेड हेयर में लो बन बना रखा था। वहीं साथ में स्मोकी आईज और ब्लश चिक्स खूबसूरत लग रहे थे। वहीं इस साड़ी को मौनी ने गोल्डन कलर के हैवी कंगन और कानों में चांदबाली के साथ पेयर किया था। जो कि पूरी तरह से अट्रैक्टिव दिख रहे थे। वहीं मौनी का पूरा लुक बेहद शानदार नजर आया। इवेंट में पहुंची मौनी रॉय अपने इस लुक से हर किसी ध्यान अपनी तरफ खींचती दिखीं।
5 of 6
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
वहीं इस इवेंट में पहुंची आलिया भट्ट का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ चेहरे पर दिख रहा था। जबकि गुलाबी रंग के अंगरखा कुर्ता और शरारा सेट में रेडी थीं। वहीं इस कुर्ते पर लिखा बेबी ऑन बोर्ड शब्द लाइमलाइट चुराने की कोशिश कर रहा था.