Mother’s Day 2023 : भारत देश में हर रिश्ते से ऊंचा दर्जा मां को दिया जाता है क्योंकि एक मां ही होती है जो अपने बच्चे के लिए हर किसी से लड़ जाती है। एक मां ही होती है जो अपने बच्चे के दर्द में परेशान हो जाती है। वैसे तो हर दिन मां से ही होता है, पर कई बार व्यस्त लाइफ स्टाइल की वजह से हम अपनी मां से प्यार नहीं जता पाते। इसी के चलते लोग हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को भारत में मदर्स डे मनाया जाता है ताकि इस दिन आप भी अपनी मां को उनके खास होने का एहसास दिला सकें।
हर साल की तरह इस साल भी मातृ दिवस मई के दूसरे रविवार यानी 14 मई को मनाया जाएगा। ये दिन हर मां और बच्चे के लिए खास होता है। इस दिन आप अपनी मां को उनके खास होने का एहसास दिला सकते हैं। अगर आप अपनी मां को मदर्स डे के दिन तोहफा देने का सोच रहे हैं तो साड़ी गिफ्ट करना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर वक्त ट्रेंड में रहती हैं। इसे गिफ्ट देकर आप अपनी मम्मी को खुश कर सकते हैं।
2 of 5
Rekha Saree Collection
- फोटो : instagram
कांजीवरम साड़ी
कांजीवरम साड़ियां तमिलनाडु के कांचीपुरम में बनाई जाती हैं। ये देखने में तो प्यारी लगती ही हैं बल्कि पहनने में और ज्यादा क्लासी लगती हैं। इन साड़ियों का ट्रेंड हर वक्त रहता है। आप किसी भी कार्यक्रम में इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं। अगर आपकी मां को भी इस तरह की साड़ी पसंद है तो ये एक बेहतर विकल्प बन सकता है।
3 of 5
banarasi saree
- फोटो : instagram
बनारसी साड़ी
शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे बनारसी साड़ी पसंद ना हो। बनारसी साड़ी खासतौर पर लुक को रॉयल बनाने के लिए मददगार होती है। अगर आप अपनी मम्मी को बनारसी साड़ी गिफ्ट में देंगे तो इसके साथ उन्हें ज्यादा ज्वेलरी कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ आपको ज्यादा एक्सेसरीज पहनने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
4 of 5
red saree
- फोटो : instagram
तांत साड़ी
इस तरह की साड़ी बंगाल में काफी लोकप्रिय होती हैं। ये साड़ियां काफी बजट में आ जाती हैं। अगर आपकी मां को हल्के रंग की साड़ियां पसंद हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। बता दें कि परंपरागत रूप से इन साड़ियों का रंग हल्का होता है, जिन पर चमकीले रंग की बूटियां या प्रिंट उकेरे जाते हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगती हैं।
चंदेरी साड़ी
बॉलीवुड से लेकर आम महिलाएं चंदेरी की साड़ियां अपने कलेक्शन में जरूर रखना चाहती हैं। अगर आप अपनी मम्मी को चंदेरी सिल्क की साड़ियां तोहफे में देंगे तो वो इसे पाकर जरूर खुश होंगी। चंदेरी में आपको 3 तरह के फैब्रिक्स मिल जाएंगे, जिसमें प्योर सिल्क, चंदेरी कॉटन और सिल्क कॉटन शामिल है।