अभिनेत्री और रीवा राजघराने की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के संग फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित की गईं। ऐसे में मोहिना के खूबसूरत लुक्स पर नजर डालना बनता है। देखें शादी से लेकर मेहंदी तक की सभी तस्वीरें।
मोहिना ने इस दौरान लाल रंग का लहंगा पहना था। साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की। शादी की रस्मों के दौरान लंबा घूंघट लिए मोहिना शाही घराने के रीति रिवाज को निभा रही थीं। मोहिना के आउटफिट्स को राजपूती टच दिया गया था। सुयश की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग का शेरवानी पहनी।
मोहिना रीवा (मध्य प्रदेश) राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव हैं। मोहिना ने इसी साल 8 फरवरी को सुयश से सगाई की थी। ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहिना कुमारी सिंह उम्दा डांसर और एक्टर हैं। जिस तरह मोहिना की ठाठ-बाट से शादी हुई, उसी तरह शादी के बाकि फंक्शन भी शाही शान-ओ-शौकत के साथ हुए। शादी से पहले मोहिना ने प्री वेडिंग शूट भी पुरे राजसी अंदाज में कराया था। पुरे लाल जोड़े में तैयार मोहिना खूबसूरत राजकुमारी लग रही हैं। लहंगे पर गोल्डन एम्ब्रॉइडरी की गई है। मिनिमल मेकअप और सिल्वर ज्वेलरी के साथ लुक को पूरा किया गया है।
मोहिना अपने मेहंदी वाले दिन भी खूब जंच रही थीं। राजकुमारी की तरह हरे रंग के लहंगे को गुलाबी दुपट्टे से मैच किया हैं। शादी के हर फंक्शन में मोहिना की ज्वेलरी आकर्षण का केंद्र बनी। मेहंदी हो या हल्दी, चाहे प्रे वेडिंग शूट मोहिना ने खूबसूरत एक्सेसरीज कैरी किए हैं। मेहंदी के दौरान कान में हैवी इयररिंग्स, मांगटीका और नथ पहनकर तैयार हुईं।
इससे पहले मोहिना अपनी रिंग सेरेमनी में खूबसूरत गुलाबी लहंगे में तैयार हुई थीं। मोहिना के शार्प फीचर वाले चेहरे पर मेकअप, स्टोन और पर्ल ज्वेलरी, हाथ में चूड़ियां और चेहरे पर मुस्कान मोहिना को और भी खूबसूरत बना रही थी।