मीरा राजपूत भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हों लेकिन स्टाइल के मामले में वो किसी भी एक्ट्रेस से कम नही हैं। हमेशा लेटेस्ट लुक और ट्रेंड के जरिए वो फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। जिसे देख को भी फैशन इंस्पिरेशन ले सकता है। मीरा की स्टाइल देख कोई नहीं कह सकता कि वो दो बच्चों की मां है। पति शाहिद कपूर के साथ डिनर डेट के लिए निकलीं मीरा का स्टाइल किसी भी एक्ट्रेस पर भारी पड़ने के लिए काफी था। वहीं उनकी ड्रेस के साथ पर्स भी हर किसी का ध्यान खींच रही थी।
2 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
मुंबई में पति शाहिद कपूर के हाथों में हाथ डाले मीरा कपूर छोटी सी लाल ड्रेस में स्वीट एंड सेक्सी नजर आईं। डिनर डेट के लिए निकलीं मीरा ने मिनी ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी स्टाइल लाजवाब थी। मीरा ने शार्ट ड्रेस पहनी थी। जिसकी जूल नेकलाइन डिजाइऩ के साथ ही स्लीवलेस थी। वहीं इस ड्रेस का वेस्ट एरिया बॉडी फिटिंग था। जो मीरा के स्लिम फिगर को आसानी से दिखा रहा था।
3 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
वहीं मीरा ने इस पेपलम ड्रेस के साथ स्ट्रैपी न्यूड शेड हील्स को मैच किए थे। जिसमे गोल्डन स्टड लगे थे। वहीं दूसरी तरफ मीरा का मेकअप भी बेहद खास था। हमेशा की तरह वो मिनिमम मेकअप लुक में ही नजर आईं। जिसमे मस्कारा के डबल कोट के साथ ही रेड शेड की लिपस्टिक शामिल है। वहीं बालो को स्लीक पोनीटेल में कन्वर्ट किया गया था। इसके साथ ही मीरा मीडिया के सामने अपनी प्यारी सी स्माइल देना नहीं भूलीं।
4 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
मीरा की इस छोटी सी पेपलम ड्रेस के साथ ही उनके पर्स ने भी हर किसी का ध्यान खींचा। दरअसल, मीरा ने ऐसा पर्स लिया था। जिसमे क्या रखा है ये सब नजर आ रहा था। बता दें कि मीरा अपनी हटके च्वॉइस की वजह से हमेशा आम लड़कियों को भी फैशन गोल्स देती रहती हैं। अभी हाल ही में मीरा ने इंस्टग्राम पर अपनी सनकिस्ड तस्वीरें साझा की हैं।
5 of 5
Mira Rajput
- फोटो : Instagram/mira.kapoor
जिसमे वो स्ट्राईप्ड ड्रेस में प्यारी लग रही हैं। वहीं डीप नेकलाइन की इस ड्रेस के साथ ही मीरा ने मिनिमम मेकअप कर रखा है। बता दें कि मीरा कपूर पिछले दिनों ही लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर शो स्टॉपर बन नजर आईं थीं। जिसमे उनकी फैशन च्वॉइस हर किसी को हैरान करने के लिए काफी थी।