फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh Met Gala Look: पंजाबी लुक में दिलजीत दोसांझ ने खींचा लोगों का ध्यान, गले में पहना महाराजा हार

Tue, 06 May 2025 11:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 06 May 2025 11:43 AM IST
सार

Diljit Dosanjh Met Gala Look: मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में अपने डेब्यू के दौरान पंजाबी संस्कृति को पूरी शान से दुनिया के सामने पेश किया।

विज्ञापन
met gala 2025 Diljit Dosanjh Met Gala Look viral on social media
पंजाबी लुक में दिलजीत दोसांझ ने खींचा लोगों का ध्यान - फोटो : instagram-Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Met Gala Look: मई महीने से पहले सोमवार से हर साल दुनिया के सबसे बड़े फैशन शो मेट गाला की शरुआत होती है, जिसमें शरीक होने के लिए न सिर्फ हॉलीवुड और बॉलीवुड बल्कि दुनिया भर के सिलेब्स आते हैं। इस साल ये समारोह न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जा रहा है। 



इस बार मेट गाला 2025 की थीम ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ है, जो फैशन के जरिए ब्लैक आइडेंटिटी की अहमियत को दिखाएगा। ऐसे में फिलहाल मुख्य रूप से भारत से कियारा आडवाणी, शाहरुख खान, नताशा पूनावाला, प्रियंका चोपड़ा, ईशा अंबानी और दिलजीत दोसांझ फैशन इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे हैं।

बात करें मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ की तो इस बार वो पहली बार मेट गाला के कारपेट पर उतरे हैं, ऐसे में लोगों की निगाहें उन्हें देखते ही थम गईं। उन्होंने थीम से हटकर महाराजा लुक कैरी करके विदेश की धरती पर पंजाबी संस्कृति दुनिया के सामने पेश किया है। आइए आपको भी उनका लुक दिखाते हैं। 

met gala 2025 Diljit Dosanjh Met Gala Look viral on social media
किसने किया डिजाइन ? - फोटो : instagram-Diljit Dosanjh
किसने किया डिजाइन ?

आपको बता दें कि मेट गाला में इस बार की थीम ब्लैक फैशन को उजागर करना था, लेकिन दिलजीत ने थीम से हटकर लुक कैरी किया था। उनके इस रॉयल लुक को मशहूर डिजाइनर प्रबल गुरंग ने डिजाइन किया था। प्रबल गुरंग ने दिलजीत को महाराजा लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनकी पगड़ी से लेकर हाथों की तलवार तक उन्हें रॉयल दिखने में मदद कर रही थी। खास बात ये है कि उनका ये लुक महाराजा भूपिंदर सिंह ऑफ पटियाला से प्रेरित था, जिनका रॉयल अंदाज दूर-दूर तक मशहूर था। 

 

met gala 2025 Diljit Dosanjh Met Gala Look viral on social media
तलवार और पगड़ी ने दिया रॉयल लुक - फोटो : instagram-Diljit Dosanjh
तलवार और पगड़ी ने दिया रॉयल लुक

ऑफ-व्हाइट शरवानी के साथ पंजाबी सिंगर ने सिर पर शाही पगड़ी बांधते हुए हाथों में तलवार कैरी की थी, जिस कारण उनका अंदाज और भी ज्यादा भव्य लग रहा था। उनकी पगड़ी पर लगी एक्सेसरीज ऐसी लग रही थी, जैसे मानों दिलजीत सिंगर नहीं, बल्कि खुद एक महाराजा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
met gala 2025 Diljit Dosanjh Met Gala Look viral on social media
केप पर लिखी थी गुरमुखी - फोटो : instagram-Diljit Dosanjh

केप पर लिखी थी गुरमुखी

इस लुक के साथ दिलजीत ने जो केप कैरी की थी, वो सबसे खास थी। इस केप के जरिए उन्होंने पंजाबी संस्कृति को दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट में दर्शाया है। दरअसल, उनकी इस ऑफ व्हाइट केप पर पंजाबी भाषा में ही गुरमुखी लिखी थी, जो पंजाबी कल्चर के लिए काफी अहम मानी जाती है। 

विज्ञापन
met gala 2025 Diljit Dosanjh Met Gala Look viral on social media
गले का हार था सबसे खास - फोटो : instagram-Diljit Dosanjh

गले का हार था सबसे खास

अब सबसे आखिर में बात करते हैं, उस हार की जो मेट गाला में डेब्यू के दौरान दिलजीत ने पहना था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरे रंग से स्टोन्स से तैयार हुआ ये हार रॉयल्टी को दर्शाता है। ऐसे में जब उन्होंने अपने मेट गाला लुक में इसे कैरी किया तो इस हार से ही उनका महाराजा लुक कंप्लीट हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed