सांसद मिमी चक्रबर्ती की उनकी खूबसूरती के कारण पूरे देश में अलग पहचान है। वे पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से लोकसभा सांसद हैं। संसद में भी वे अक्सर बेहद खूबसूरत अंदाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती हैं। मिमी फिल्मों में काम करने के साथ ही गायन का भी शौक रखती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी अपने अलग-अलग लुक्स की तस्वीरें डालती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने लहंगे में बहुत खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसे देख प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तस्वीरों में वाकई बहुत अच्छी दिखाई दे रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए मिमी का यह बेमिसाल अवतार।
सांसद मिमी चक्रबर्ती लेटेस्ट फोटोशूट में दिख रही हैं बला की खूबसूरत, पहना है बैकलेस ब्लाउज
लहंगे पर है सुंदर काम
मिमी का यह लाइट ग्रीन लहंगा बहुत खास है। उसपर गोटे के फूल बने हुए हैं। दुपट्टा जालीदार है, जिसपर सिल्वर रंग की मोटी लेस लगी हुई है जो कि दुपट्टे को खास बना रही है। लहंगे के साथ सांसद मिमी ने बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है, जिसमें कि डोरी डली हुई है। लहंगे पर दुपट्टे को साइड में डाला गया है।
हेयरस्टाइल है जबरदस्त
मिमी के लंबे बाल उनकी इस पारंपरिक वेशभूषा के साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। उनके बालों में हल्के कर्व्स दिए हुए हैं। बाल पूरे पीछे की तरफ किए हुए हैं और उनके बालों का हेयरकलर भी बहुत अच्छा लग रहा है। उनके बालों को किसी राजकुमारी की तरह सजाया गया है।
पोज है परफेक्ट
मिमी ने अपने इस फोटोशूट में परफेक्ट पोज दिया हुआ है। दरअसल यह एक प्रकार का बैक पोज है, जिसमें मिमी का शरीर पीछे से दिखाई दे रहा है और वे पलट कर देख रही हैं। उनके एक्सप्रेशंस बहुत अच्छे लग रहे हैं। मुंह थोड़ा सा खुला हुआ है। एक हाथ को उन्होंने गाल के पास रखा हुआ है और अगला हाथ दुपट्टे में छिप गया है।
मिमी ने अपने लहंगा लुक को सोबर रखने के लिए बहुत अधिक है भड़कीला मेकअप नहीं किया हुआ है। हल्के रंग की लिपस्टिक और गालों पर थोड़ा मेकअप उनपर अच्छा लग रहा है। इस लुक के साथ उन्होंने जूलरी नहीं पहनी है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने फैंस के लिए कैप्शन डाला है जिसमें कि वे लिख रही हैं ‘हैव अ ग्रेट डे’।