ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल का इंटरव्यू इस समय चर्चा में है। मशहूर टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे के साथ हाल ही में मेगन और प्रिंस हैरी ने इंटरव्यू दिया है। दूसरी बार मां बनने वाली मेगन मर्केल का ये इंटरव्यू बेहद खास है। वहीं इस शो पर पहुंची मेगन की ड्रेस की भी काफी चर्चा है।
2 of 4
मेगन मार्केल
- फोटो : instagram@cbstv
वैसे भी मेगन मार्केल को फैशनिस्टा के तौर पर जाना जाता है। जिनका स्टाइल काफी अलग और हटके होता है। साल 2019 में पहले बच्चे आर्ची के जन्म के समय भी मेगन का मैटरनिटी फैशन की चर्चा हर जगह थी। वहीं इस बार भी मेगन अपनी ड्रेसिंग सेंस से हर किसी का दिल जीत रही हैं। ओपरा विनफ्रे के शो में मेगन काले रंग की ड्रेस में पहुंची थी।
3 of 4
मेगन मार्केल
- फोटो : instagram@cbstv
काले रंग की सिल्क की ड्रेस जिस पर सफेद रंग की एंब्रायडरी की गई थी। वहीं डीप वी कट नेकलाइन और जार्जेट मिक्स इस ड्रेस की हेमलाइन भी एस्मेट्रिक थी। जो कि मैटरनिटी फैशन के हिसाब से बेहद उम्दा थी। वहीं बात करें इस ड्रेस के साथ मेगन के मेकअप की तो कोहल आईज और मस्कारा के साथ मेगन ने बालों को अपने सिग्नेचर स्टाइल में बांध रखा था। मिड पार्टीशन हेयर डू के साथ बालों में लो बन बना था। वहीं न्यू शेड लिपकलर और कोरल शेड ब्लश चिक्स में ड्यूक ऑफ ससेक्स का लुक हमेशा की तरह आकर्षक था।
4 of 4
मेगन मार्केल
- फोटो : instagram fan page
वहीं दूसरी तरफ प्रिंस हैरी ने इस खास मौके के लिए सटल कलर का चुनाव किया था। लाइट ग्रे कलर के पैंट सूट के साथ सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। वहीं बात करें मेगन की ड्रेस की तो ये खास ड्रेस मशहूर लक्जरी ब्रांड जॉर्जियो अरमानी की थी। वहीं इस ड्रेस की कीमत की बात करें तो भारतीय रुपये ये करीब 3 लाख 27 हजार की थी। वैसे बता दें कि मेकन का मैटरनिटी फैशन हमेशा की ऑन द टॉप रहता है।