{"_id":"5f7d99c39089867009485770","slug":"malaika-arora-stunning-look-on-india-s-best-dancer-set-in-yellow-lehenga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीले लहंगे में मलाइका अरोड़ा का दिखा दिलकश अंदाज, वीडियो के बाद तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
पीले लहंगे में मलाइका अरोड़ा का दिखा दिलकश अंदाज, वीडियो के बाद तस्वीरें आईं सामने
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 07 Oct 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
Link Copied
मलाइका अरोड़ा कोरोना से ठीक हो एक बार फिर काम पर लौट आई हैं। एक के बाद एक पब्लिक अपीयरेंस के बाद वो शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर पिछले दिनों ही मलाइका अरोड़ा का वीडियो सामने आया था। जिसमें वो रेडी होती नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीरों में उनका दिलकश अंदाज फैंस को देखने को मिल रहा है।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
दरअसल, मलाइका अरोड़ा की स्टाइलिस्ट ने मलाइका का रेडी होता वीडियो पिछले दिनों शेयर किया था। जिसमें वो पीले रंग के खूबसरत लहंगे में रेडी हैं। सनशाइन यलो कलर के लहंगे में तैयार मलाइका हमेशा की तरह गॉर्जियस नजर आ रही हैं। वहीं इस लहंगे में ग्लैमर ऐड करने के लिए वो वन शोल्डर ब्लाउज और साइड में दुपट्टा डाले पोज देती दिखीं।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी के डिजाइन किए इस लहंगे में सफेद कलर के धागों से थ्रेड वर्क किया गया है। वहीं सिंपल लाइट वेट चुन्नी के साथ इस हैवी एंब्रायडरी लहंगे को टीमअप किया गया है। जबकि मलाइका हमेशा की तरह ओपन हेयर और मिनिमम मेकअप में नजर आ रही हैं।
वहीं इस खूबसूरत लहंगे के साथ एंटिक ज्वैलरी कैरी की हैं। बीड्स और मोतियों की हैवी टैंपल डिजाइन नेकपीस और हाथों में ग्रीन कलर के ब्रेसलेट के साथ रिंग उनके लुक को पूरा करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
बता दें मलाइका अरोड़ा कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। संक्रमण के 14 दिन बाद रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से ही वो लगातार आउटिंग करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनका कमाल का फैशन सेंस भी देखने को मिला। फिर वो चाहे उनकी नियॉन ग्रीन मैक्सी ड्रेस हो या फिर शार्ट ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस। हर बार मलाइका कंफर्टेबल बट स्टाइलिश लुक में फैंस का दिल चुरा चुकी हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।