मलाइका अरोड़ा को फैशन च्वॉइस के मामले में पछाड़ना थोड़ा मुश्किल है। वो जब भी कैमरे के सामने होती हैं तो उनका स्टनिंग लुक हर किसी की तारीफ बटोरने में कामयाब हो ही जाता है। वैसे तो मलाइका अक्सर ही गॉर्जियस अंदाज में स्पॉट होती हैं। लेकिन बात जब पर्दे पर आने की होती है तो उनकी अदाएं सबसे खास नजर आती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल रहा है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
जब वो टीवी पर जज के रूप में आ रही हैं। डांस रिएलिटी शो के लिए हर बार उनका स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। स्टाइलिस्ट मोहित रॉय ने इस शिमरी आउटफिट में उन्हें रेडी किया है। जिसमे उनका लुक कमाल का खूबसूरत नजर आ रहा है। लाल रंग की सितारों से सजी मिडी ड्रेस जिसकी बॉडीकॉन स्टाइल मलाइका के परफेक्ट फिगर को फ्लांट कर रही थी।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऊपर से फुल स्लीव और जूल नेकलाइन के साथ ये ड्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी। जिसके साथ किया मलाइका का मेकअप इसे कंप्लीट लुक दे रहा था। हाफ नॉट बन और लाइट कर्ली हेयर के साथ ग्लोई पिंक बेस मेकअप के साथ मलाइका ने लाल रंग की लिपस्टिक लगा रखी थी। वहीं कोहल आईज इस लुक को पूरा करने का काम कर रही थी।
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram/malaikaaroraofficial
वैसे बता दें कि दुबई बेस्ड Atelier Zuhra का ये काउचर 2019-20 के कलेक्शन में से लिया गया है। जिसकी कीमत भी बेहद खास है। मिस माला का ये डिजाइनर आउटफिट लगभग चार लाख से भी ज्यादा का है। जिसके साथ मलाइका ने Christian Louboutin की हील्स मैच कर रखी थी।
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram vedio
डांस रिएलिटी शो में जज बनीं शिल्पा शेट्टी के जाने के बाद मलाइका अरोड़ा इसे जज कर रही हैं। वहीं छोटे पर्दे पर लगातार मलाइका का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों ही डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ उनका धुनुची डांस वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमे वो नीले रंग की मनीष मल्होत्रा की सिकुइन साड़ी में रेडी थीं।