फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips: कॉम्पैक्ट पाउडर इस्तेमाल करते वक्त ना करें ये गलतियां, वरना खराब हो सकता है पूरा मेकअप

Thu, 01 Jun 2023 01:41 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 01 Jun 2023 01:41 PM IST
सार

मेकअप करते वक्त अगर आप कॉम्पैक्ट पाउडर का गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपका पूरा मेकअप खराब हो सकता है। 

विज्ञापन
Makeup Tips correct way to use compact powder on face tips in hindi
makeup new - फोटो : istock

Makeup Tips: चाहे लड़का हो या लड़की, आज के समय में हर कोई मेकअप करता है। यूट्यूब पर आपको मेकअप करने के सही तरीकों के बारे में कई वीडियोज भी मिल जाएंगी। पर, इन वीडियोज में आपको मेकअप करते वक्त बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में नहीं बताया जाता है। जब भी हम मेकअप करते हैं तो हमारा कांफिडेंस और ज्यादा बढ़ जाता है। पर, कई बार मेकअप करते समय थोड़ी सी लापरवाही से आपकी पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है।



दरअसल, मेकअप में कॉम्पैक्ट पाउडर का काफी अहम रोल होता है। इसे लगाना भी बेहद आसान होता है। इसके बावजूद कॉम्पैक्ट पाउडर लगाते वक्त थोड़ी सी लापरवाही आपके मेकअप को खराब कर सकती है। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको कॉम्पैक्ट पाउडर लगाते वक्त रखना है। ताकि आपका मेकअप लंबे समय तक बिना खराब हुए टिक सके।

Makeup Tips correct way to use compact powder on face tips in hindi
Makeup Tips - फोटो : istock

बार-बार ना लगाएं

अगर आप अपने चेहरे पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगा रही हैं, तो बार-बार इसका इस्तेमाल ना करें। अगर आप ऐसा करेंगी तो ये त्वचा पर जमा होने लगेगा। थोड़ी देर बाद ही इसका लुक अजीब सा हो जाएगा। इससे आपका पूरा मेकअप खराब हो सकता है। 

Makeup Tips correct way to use compact powder on face tips in hindi
Makeup Tips - फोटो : pixabay

स्किन टोन के हिसाब से करें इस्तेमाल

इस बात का ध्यान जरूर रखें कि कॉम्पैक्ट पाउडर का काम आपके रंग को गोरा करना नहीं है। ये बस त्वचा के निखार को थोड़ा और बढ़ा देता है। जिससे आपके मेकअप में चार चांद लग जाते हैं। इसलिए हमेशा कॉम्पैक्ट पाउडर अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही खरीदना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips correct way to use compact powder on face tips in hindi
Makeup Tips - फोटो : istock

किसी से ना करें शेयर

हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है। ऐसे में अगर आप कॉम्पैक्ट पाउडर को शेयर करेंगी तो आपके या आपका प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे उस व्यक्ति के चेहरे पर कई तरह के स्किन इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। इसलिए कॉम्पैक्ट पाउडर को शेयर करने से दूर रहें। 

विज्ञापन
Makeup Tips correct way to use compact powder on face tips in hindi
makeup - फोटो : istock

क्वालिटी का रखें ध्यान

कॉम्पैक्ट पाउडर खरीदते वक्त उसकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें। अगर ये खराब क्वालिटी का होगा तो मेकअप भी खराब कर सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed