Makeup Tips: डबल चिन बिगाड़ देता है लुक तो मेकअप के ये ट्रिक्स आएंगे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबल चिन को छिपाना है तो सही तरीके से कॉन्टूर करना जरूरी है। कॉन्टूर करते समय चिन के ठीक नीचे कॉन्टूर करें। इसके लिए चिन की नीचे ट्राएंगल शेप बनाए और नीचे की तरफ उसे ब्लेड करें। ब्लेंड करने के लिए स्किन से डार्कर शेड का ही इस्तेमाल करें।
अगर डबल चिन छिपाने की बात है कॉन्टूरिंग करनी होगी। इसके लिए ब्रॉन्जर का इस्तेमाल किया जाता है। आप पाउडर की बजाय क्रीमी ब्रॉन्जर का इस्तेमाल करें। ये आसानी से ब्लेंड होगा और अच्छा रिजल्ट देगा। साथ ही मैट लुक वाला ब्रॉन्जर लें। सही ब्रॉन्जर ही डबल चिन को छिपा सकता है।
ब्रॉन्जर का सही शेड भी बेहद जरूरी है। हमेशा स्किन टोन से दो शेड गहरे रंग के ब्रॉन्जर का इस्तेमाल डबल चिन की कन्टूरिंग के लिए खरीदें। जब भी सही शेड देखना हो तो नेचुरल लाइट का इस्तेमाल करें। ज्यादा यलो लाइट में आप शेड के मामले में भ्रमित हो सकती हैं।