वॉन्टेड के बाद से महक चहल को सब बहुत अच्छी तरह से जानने लगे हैं। बिगबॉस के घर में भी वे जब आई थीं तो उन्हें खूब पसंद किया गया था। वे बॉलीवुड के अलावा साउथ में भी खूब जानी जाती हैं। वे एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं जो कि अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर साझा करती हैं। फिलहाल महक खतरों के खिलाड़ी के लिए शूट कर रही हैं। वे कैप टाउन में हैं। कैप टाउन के बीच से ही महक ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर साझा की है। महक की फिटनेस ऐसी है कि हर तरह का कपड़ा उनपर खूब लगता है। वे फिटनेस को लेकर भी बिल्कुल पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपने शरीर को बीच बॉडी के रूप में तैयार किया हुआ है। यही वजह है कि बोल्ड से बोल्ड लुक उनपर जबरदस्त लगता है। फैंस के बीच वे अपने अंदाज और लुक्स के कारण चर्चाओं में रहती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए महक चहल का यह लेटेस्ट लुक जिसमें वे लग रही हैं बेहद हसीन।
ट्रांसपरेंट आउटफिट में नजर आईं महक चहल, कैप टाउन के बीच पर दे रही हैं पोज
ऐसा है लुक
महक ने ब्लैक कलर की ब्रालेट पहनी हुई जिसके ऊपर उन्होंने नेट का ट्रांसपरेंट ड्रेस पहना है। इस ड्रेस पर चमक भी है। उसी चमक से डिजाइन्स बने हुए हैं। ड्रेस का गला आगे से डिप है। ड्रेस हाई थाई लेंथ की है।
बाल रखे हैं खुले
पिछली तस्वीर में महक ने बालों को खुला रखा हुआ है। इस ब्लैक एंड वाईट तस्वीर में उनके बाल पीछे की ओर उड़ते हुए हैं। बाल बहुत अधिक बड़े नहीं हैं इसलिए बालों की पार्टिंग करके उन्हें खुला हुआ रखा है।
मेकअप है परफेक्ट
बीच पर महक बहुत ही शांत भाव में बैठी हुई हैं और उनका मेकअप भी एकदम ऑन पॉइंट है। उनकी आंखों में काजल और लाइनर है, जिस वजह से उनकी आंखें बड़ी दिख रही हैं। गाल पर मौजूद तिल उनकी खूबसूरती तो बढ़ा ही रहा है।
महक की यह तस्वीरें उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं क्योंकि इनमें वे बहुत जबरदस्त दिखाई दे रही हैं। कई लोग उनके इस बोल्ड लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोगों को व सुंदर लग रही हैं। कुछ लोगों ने उनके बोल़्ड अवतार को देख नकारात्मक कमेंट भी किए।