LSG Vs DC: आज का दिन दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए काफी खास होने वाला है। आज दोनों टीमें एक -दूसरे को टक्कर देने के लिए विशाखापत्तनम के वाईएसआर स्टेडियम में उतरेंगी। इस बार दिल्ली की कमान अक्षर पटेल संभालेंगे, जबकि लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे।
मैच में कौन जीतेगा या कौन हारेगा इस बात का फैसला तो 7:30 बजे के बाद हो ही जाएगा लेकिन दोनों कप्तानों में से स्टाइल में कौन आगे है इस बारे में फैसला हम और आप करेंगे। यहां हम आपको अक्षर पटेल और ऋषभ पंत दोनों के ही लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप ये फैसला कर सकें। दोनों कप्तान स्टाइल के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। तो चलिए बिना देर किए नजर डालते हैं दोनों टीमों के कप्तानों पर।
2 of 7
अक्षर पटेल का फॉर्मल लुक
- फोटो : instagram -axar patel
अक्षर पटेल का फॉर्मल लुक
अक्षर पटेल का फॉर्मल लुक किसी हीरो से कम हीं है। इस तरह के कोट-पैंट में अक्षर पटेल काफी हैंडसम लगते हैं। एक समारोह के दौरान उन्होंने सफेद शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और सूट पहना था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।
3 of 7
Rishabh Pant
- फोटो : instagram -Rishabh Pant
ऋषभ पंत के फॉर्मल लुक
अक्षर के बाद नजर डालें ऋषभ पंत के फॉर्मल लुक पर तो ऋषभ फॉर्मल में भी काफी कूल पोज देते नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज चश्मे की वजह से और भी ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है। सफेद शर्ट के साथ ब्लैक पैंस-सूट में ऋषभ काफी हैंडसम दिख रहे हैं।
4 of 7
अक्षर पटेल का कैजुअल लुक
- फोटो : instagram -axar patel
अक्षर पटेल का कैजुअल लुक
अक्षर को ज्यादातर इसी तरह के लुक में देखा जाता है। वो जींस के साथ टी-शर्ट पहनना काफी पसंद करते हैं। इसी क्रम में उनका ये अंदाज भी काफी अलग है। ब्लैक टी शर्ट के साथ डेनिम जींस और गले में चेन पहनकर अक्षर काफी अच्छे लग रहे हैं।
5 of 7
ऋषभ पंत का कैजुअल लुक
- फोटो : instagram -Rishabh Pant
ऋषभ पंत का कैजुअल लुक
अक्षर के बाद नजर डालते हैं ऋषभ पंत के कैजुअल लुक पर तो इस फुल स्लीव की टीशर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक जींस कैरी की है। ये कलर कॉम्बिनेशन आज-कल काफी ट्रेंड में है। इसके साथ स्नीकर्स पहनकर आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं।