संजय लीला भंसाली के मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट हीरामंडी का इंतजार फैंस को लंबे समय से है। कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर इस सीरीज के बारे में फैंस को हिंट दी जा रही है। जब से इस वेब सीरीज का पहला लुक और टीजर सामने आया है, तब से फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है। कुछ दिन पहले इसके पहले गाने ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया।
मनीषा कोइराला और सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'हीरामंडी' में ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, शरमीन सहगल और संजीदा शेख भी नजर आने वाले हैं। इन सभी के लुक सामने आने के बाद अब हर कोई सीरीज के आने का बेसब्री के इंतजार कर रहा है।
हाल ही में एक इवेंट में सीरीज की स्टार कास्ट को देखा गया। इस दौरान सभी का लुक इतना खूबसूरत था, कि लोग उन्हें देखते रह गए। सोनाक्षी से लेकर मनीषा तक इस इवेंट में बला की खूबसूरत दिख रहीं थीं।
2 of 6
इवेंट में दिखा इन हसीनाओं का खूबसूरत अंदाज
- फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा
हमेशा बॉस लेडी अवतार में नजर आने वालीं सोनाक्षी सिन्हा ने इवेंट में भी अपना जलवा दिखाया। इस इवेंट में एक्ट्रेस ने ऑरेंज रंग के प्लाजो के साथ एक डिजाइनर कोट कैरी किया है। इस लुक के साथ उन्होंने ऑरेंज रंग के ही ईयररिंग कैरी किए थे।
3 of 6
इवेंट में दिखा इन हसीनाओं का खूबसूरत अंदाज
- फोटो : instagram
मनीषा कोइराला
पेस्टल रंग के इस सूट में मनीषा कोइराला बेहद प्यारी दिख रहीं थीं। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए मनीषा ने एक हाथ ब्रेसलेट और कानों में हल्के हैंगिंग ईयरिंग्स कैरी किए थे। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने गोल्डन हील्स से अपना लुक पूरा किया था।
4 of 6
इवेंट में दिखा इन हसीनाओं का खूबसूरत अंदाज
- फोटो : instagram
ऋचा चड्ढा
ऋचा जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में हर किसी की नजर उनपर टिकी थी। वो इस इवेंट में खूबसूरत सा सूट पहनकर पहुंची थीं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में ईयररिंग्स और गले में नेकपीस कैरी किया था। खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
5 of 6
इवेंट में दिखा इन हसीनाओं का खूबसूरत अंदाज
- फोटो : instagram
संजीदा शेख
इवेंट में संजीदा ब्लू कलर के अनारकली सूट में पहुंची थीं। वो इतनी खूबसूरत लग रहीं थीं, कि उनपर से नजरें हटाना मुश्किल लग रहा था। कानों में मैचिंग ईयररिंग्स से उन्होंने अपने इस लुक को और खूबसूरत बनाया था।