लड़का हो या लड़की आजकल हर कोई फैशनेबल दिखने की होड़ में शामिल है। इसके लिए वो महंगे कपड़े, जूते और एक्सेसरीज को अपनी वॉर्डरोब में शामिल करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि आप जब ब्रांडेड आउटफिट पहने तभी स्टाइलिश दिखें। फैशनेबल और स्टाइलिश दिखने के लिए कपड़ों को सही तरीके से और सही मौके पर पहनना आना चाहिए। जिस तरह से बी टाउन के सितारे फैशनेबल लुक में नजर आते हैं। तो चलिए जानें वो कौन से टिप्स हैं जिनकी मदद से आप हमेशा सही मौके पर स्टाइलिश और फैशनेबल नजर आ सकते हैं।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कपड़े जमा करके रखना
कई बार लड़कियों की आदत होती है कि वो बहुत सारे कपड़ों की शॉपिंग कर लेती हैं। जिनकी उन्हें असल में जरूरत भी नहीं होती है। लेकिन कुछ समय बाद जब उसे पहनने की सोचती हैं। तब तक उनके साइज से या तो वो कपड़ा बड़ा हो जाता है या फिर छोटा। तो जब भी ड्रेस खरीदे तो हमेशा अपने सही साइज की खरीदें और भविष्य के लिए ना खरीदकर केवल आज के लिए ही कपड़ों को इकठ्ठा करें।
3 of 6
tshirt
- फोटो : social media
कुछ कपड़े हमेशा अपनी आलमारी में रखने चाहिए। जिनकी जरूरत किसी भी समय पड़ सकती है। जिसमें प्लेन सफेद टीशर्ट या लूज स्वीटशर्ट से लेकर एक कंफर्टेबल पायजामा शामिल है।
4 of 6
footwear
- फोटो : insatgram
न्यू़ड शेड के फुटवियर
बहुत सारी लड़कियों को लगता है कि न्यूड शेड के एक पेयर फुटवियर काफी होंगे। मेरी सलाह है कि न्यूड शेड के फुटवियर आपकी फुटरोब में चार से पांच जोड़ी और अलग-अलग स्टाइल के होने चाहिए। क्योंकि इन फुटवियर को आप किसी भी ड्रेस के साथ आसानी से मैच कर सकते हैं। साथ ही देखने में भी काफी स्टाइलिश और कूल दिखेंगे।
5 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
सही स्ट्राइप का चुनाव
अगर नहीं चाहतीं कि कोई आपके लुक को देखकर हंसे तो हमेशा स्ट्राईप वाले कपड़े चुनते समय अपनी फिगर का ध्यान रखें। अगर आप स्लिम हैं तो वर्टिकल स्ट्राईप आपके लिए फिट है लेकिन अगर आप थोड़ी मोटी फिगर वाली हैं तो फिर आपके लिए होरिजॉन्टल सही रहेगा।