{"_id":"677a60e4a8d40debe600567b","slug":"lohri-2025-tips-to-get-ready-for-newly-wed-women-2025-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lohri 2025: शादी के बाद है पहली लोहड़ी तो ऐसे हों तैयार, देखकर दिल हार बैठेंगे पतिदेव","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Lohri 2025: शादी के बाद है पहली लोहड़ी तो ऐसे हों तैयार, देखकर दिल हार बैठेंगे पतिदेव
Lohri 2025: लोहड़ी का त्योहार हमें प्रकृति, परिवार और परंपराओं के करीब लाता है। इसे साल का पहला सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस त्योहार का उत्साह सबसे ज्यादा पंजाब में देखने को मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि लोहड़ी का त्योहार सबसे खास नवजात और नई दुल्हनों के लिए होता है। ऐसे में जिनके घर में भी शादी होती है, या नया बच्चा आता है, तो वहां लोहड़ी की खास तैयारी की जाती है।
अपनी पहली लोहड़ी के लिए हर नई दुल्हन काफी तैयारी करती है। इसके लिए वो कई-कई दिन पहले से खरीदारी करती हैं और सबसे खूबसूरत दिखने की कोशिश करती हैं। ऐसे में हम भी यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जोकि नई दुल्हनों के लिए हैं। नई दुल्हनें इन टिप्स को फॉलो करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
2 of 6
पहनें पारंपरिक परिधान
- फोटो : instagram
पहनें पारंपरिक परिधान
नई दुल्हनों को लोहड़ी पर पंजाबी स्टाइल सलवार-कुर्ता, फुलकारी दुपट्टा या लहंगा चुनरी पहननी चाहिए। लाल, गुलाबी, हरा और गोल्डन जैसे चमकीले रंग इस दिन के लिए परफेक्ट हैं। यदि इस पर हैवी वर्क होगा, तो आपका लुक देखने में और भी ज्यादा प्यारा लगेगा।
3 of 6
गोल्डन और लाल रंग की चूड़ियां
- फोटो : instagram
गोल्डन और लाल रंग की चूड़ियां
अपने लोहड़ी लुक को पूरा करने के लिए हाथों में चूड़ियां जरूर पहनें। दुल्हन के लिए चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। इसलिए लोहड़ी की पूजा के दौरान अपनी चूड़ियों को पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऐसा रखें मेकअप
- फोटो : Adobe stock
ऐसा रखें मेकअप
यदि आप सूट हैवी सा पहन रही हैं तो अपने मेकअप को लाइट ही रखें। हैवी सूट के साथ हैवी मेकअप करने का आजकल चलन नहीं है। इसलिए अपने मेकअप को लाइट ही रखें।
विज्ञापन
5 of 6
सही ज्वेलरी का करें चयन
- फोटो : Adobe stock
सही ज्वेलरी का करें चयन
हैवी वर्क वाले सूट के साथ गले में हल्का का चोकर पहनें। कानों में हैवी झुमके और माथे पर मांगटीका अवश्य लगाएं। ध्यान रखें मंगलसूत्र अवश्य पहनें, नई दुल्हनों के लिए मंगलसूत्र सबसे अहम और खूबसूरत ज्वेलरी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।