Lohri 2024: वैसे तो
लोहड़ी का त्योहार पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन खासतौर पर पंजाब और उत्तर भारत में लोहड़ी के त्योहार की काफी धूम दिखाई देती है। लोग इसकी तैयारियां काफी दिनों पहले से शुरू कर देते हैं। हर साल की तरह इस साल सूर्य देव 15 जनवरी 2024 को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं और इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इसी के चलते इस साल लोहड़ी 13 जनवरी की जगह 14 जनवरी को मनाई जाएगी।
लोहड़ी के त्योहार पर लोग नए-नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं। इस दिन पारंपरिक तरीकों से तैयार होने का काफी रिवाज है। महिलाओं से लेकर पुरुष तक लोहड़ी के दिन काफी अच्छी तरह तैयार होते हैं। अगर आप भी इस लोहड़ी के त्योहार पर पारंपरिक रूप से तैयार होना चाहते हैं, तो बॉलीवुड के कुछ अभिनेताओं से टिप्स ले सकते हैं। इन अभिनेताओं से टिप्स लेकर आपका अंदाज भी काफी स्टाइलिश दिखेगा।
2 of 7
Lohri 2024
- फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन
पीला रंग तो वैसे भी बेहद शुभ होता है। ऐसे में आप लोहड़ी के त्योहार पर कार्तिक आर्यन की तरह पीले रंग का सिल्क का कुर्ता और पायजामा पहन सकते हैं।
3 of 7
Lohri 2024
- फोटो : instagram
वरुण धवन
लोहड़ी के त्योहार में ऐसी धोती और कुर्ता आपको स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा। वरुण धवन की तरह की आप अपने लुक को अच्छा बना सकते हैं।
4 of 7
Lohri 2024
- फोटो : instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने लुक्स से अक्सर लड़कियों को इंप्रेस करते रहते हैं। ऐसे में आप उनसे प्रेरणा लेकर लोहड़ी के लिए तैयार हो सकते हैं। इससे आपका अंदाज क्लासी दिखेगा।
5 of 7
Lohri 2024
- फोटो : instagram
शाहिद कपूर
इस तरह के वर्क वाला कुर्ता आप लोहड़ी पर पहन सकते हैं। इसके साथ आप चाहें तो दुपट्टा कैरी कर सकते हैं। दुपट्टा आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेगा।