Latest Mehndi Design for Hariyali Teej: हर सुहागिन महिला के लिए हरियाली तीज का त्योहार काफी खास होता है, जिसकी तैयारी वो महीनों पहले शुरू कर देती हैं। ये त्योहार सबसे ज्यादा उन महिलाओं के लिए खास होता है, जिनकी नयी-नयी शादी हुई है। शादी के बाद की पहली तीज के लिए महिलाएं खूब सजती संवरती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं। जब बात 16 श्रृंगार की हो रही है तो हाथों पर मेहंदी रचाना तो सबसे अहम है।
तीज के समय इतना काम होता है, कि मेहंदी की नयी डिजाइन खोजने का समय नहीं मिलता। ऐसे में आप अभी से अपने हाथों के लिए मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन सेव करके रख सकती हैं। इस लेख में हम हाथों के साथ-साथ पैरों के लिए भी मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन आपको दिखाने जा रहे हैं।
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
हाथों की पहली डिजाइन
इस दि भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है, ऐसे में आप अपने हाथों में उनकी तस्वीर वाली डिजाइन बनवा सकती हैं। एक हाथ में भोलेनाथ और दूसरे हाथ में मां पार्वती, आपकी मेहंदी में चार चांद लगाएंगे। इसके साथ एक हाथ में गणेश जी और ओम नम: शिवाय लिखवा सकती हैं।
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
यदि ये आपकी शादी के बाद पहली तीज है, तो अपने हाथों में पहली तीज वाली मेहंदी लगवाएं। मेहंदी की ये डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार चांर लगा देगी। इसे बनवाते समय इसकी बारीकी का ध्यान रखें। इसमें अपने पति का नाम अवश्य लिखवाएं, इससे आप दोनों के बीच का प्यार और बढ़ेगा।
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
यदि एकदम भरे हाथ मेहंदी लगवानी है तो इससे बेहतर विकल्प कुछ हो नहीं सकता। खासतौर पर अगर आपकी नयी-नयी शादी हुई है, तब तो आप अपने हाथों में ऐसी ब्राइडल मेहंदी ही लगवाएं। ध्यान रखें कि ये मेहंदी एकदम बारीक होनी चाहिए। ऐसी मेहंदी के साथ जब आप पूरा श्रृंगार करेंगी तो हर कोई आपको देखता रह जाएगा।
5 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पैरों की पहली डिजाइन
पैरों में भरी मेहंदी देखने में काफी कमाल की लगती है। इसलिए आप अपने पैरों से लिए इस डिजाइन को सेव करके रख लें। इसके साथ जब आप बिछिया पहनेंगी और नेल पॉलिश लगाएंगी, तो आपके पैर और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। इसलिए ऐसी डिजाइन सेव कर लें।