Floral Anarkali Suit: जब भी बात आती है पारंपरिक परिधान की तो जहन में सबसे पहले साड़ी का ही ख्याल आता है। शादी-विवाह से लेकर दफ्तर तक में भी महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। पर, परेशानी उन महिलाओं के सामने आती है, जिन्हें साड़ी पहनना नहीं आता। ऐसे में वो साड़ी के अलावा सूट पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी सूट खरीदने का सोच रही हैं तो गर्मी के मौसम में फ्लोरल प्रिंट का अनारकली सूट सबसे खूबसूरत दिखता है।
आपको ऑनलाइन से लेकर बाजार तक में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अनारकली सूट मिल जाएंगे। फ्लोरल प्रिंट वाले सूट देखने में भी काफी प्यारे लगते हैं। अनारकली सूट न सिर्फ देखने में काफी रॉयल लगता है बल्कि साथ में ये काफी आरामदायक होता है। अगर आप ऐसा सूट लेना चाहती हैं तो पहले कुछ अभिनेत्रियों के लुक पर नजर डाल सकती हैं। तो चलिए आपको इन अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाते हैं।
2 of 6
फ्लोरल अनारकली सूट
- फोटो : instagram
सारा अली खान
अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतने वाली सारा अली खान का हर लुक बेहद कमाल का होता है। इस खूबसूरत से शिफॉन अनारकली में भी सारा बेहद प्यारी दिख रही हैं। खुले स्ट्रेट बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
3 of 6
फ्लोरल अनारकली सूट
- फोटो : instagram
वाणी कपूर
अगर आपको अनारकली सूट में भी ग्लैमरस लुक चाहिए तो इसके लिए आप वाणी कपूर से इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। डीपनेक के साथ वाणी का ये लुक काफी प्यारा दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स भी कैरी किए हैं।
4 of 6
फ्लोरल अनारकली सूट
- फोटो : instagram
पूजा हेगड़े
पेस्टल रंग के इस फ्लोरल अनारकली सूट में पूजा बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने पर्ल और गोल्ड ज्वेलरी कैरी की है। न्यूड मेकअप में उनका अंदाज और भी ज्यादा प्यारा दिख रहा है।
5 of 6
फ्लोरल अनारकली सूट
- फोटो : instagram
मृणाल ठाकुर
फुल स्लीव वाला मृणाल का ये अनारकली सूट देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ उन्होंने कानों में ईयररिंग्स कैरी करके हल्का मेकअप कैरी किया है। बालों में हल्के कर्ल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।