Gold Kada Design: घर में जन्मा नन्हा मेहमान अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। ऐसे में हर कोई उसके स्वागत में खूब तैयारी करते हैं। अपने घर को सजाते हैं और नन्हे मेहमान के लिए खूब खरीदारी करते हैं।
जब घर में बिटिया आती है, तो उसके लिए खरीदारी करना आसान होता है, क्योंकि लड़कियों के लिए बाजार में खूब प्यारे-प्यारे विकल्प आते हैं। लेकिन अगर बेटे का जन्म होता है तो लोग सोच में पड़ जाते हैं कि उसके लिए क्या खरीदें। ऐसे में हम आपको यहां सोने के कड़ों की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उसे देखकर अपने घर से नन्हे बच्चे के लिए सोने का खूबसूरत सा कड़ा बना सकते हैं।
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
यदि आप अपने बच्चे को भारी सा और पारंपरिक कड़ा पहनाना चाहते हैं तो उसके लिए ये एक बेहतर विकल्प है। ऐसा कड़ा तभी उसे पहनाएं, जब वो थोड़ा बड़ा हो जाए। क्योंकि अक्सर बच्चे अपने ही चेहरे पर चोट मार लेते हैं। ऐसे में भारी कड़े से उन्हें ही दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
इस तरह का पारंपरिक कुंदन जड़ा कड़ा आपके बच्चे के हाथों में प्यारा लगेगा। इसे बनवाते समय अपने ज्वेलर को बोल दें कि डिजाइन ज्यादा नुकीली न हो। नुकीली डिजाइन वाला कड़ा भी खतरनाक हो सकता है। ये देखने में अच्छा लगेगा।
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
कड़े को पर्सनलाइज्ड टच देना चाहते हैं तो ऐसी डिजाइन का चयन करें। इसमें उनके नाम का पहला अक्षर लिखवाएं। इसके साथ-साथ एक-दो अलग कैरेक्टर की तस्वीर भी बनवा सकते हैं। ऐसी डिजाइन बच्चों के हाथ में काफी प्यारी लगती है।
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
हल्के कड़े के लिए ये डिजाइन परफेक्ट है। इसमें शेर, हाथी, या खरगोश जैसे जानवर की छवि बनवाएं। ये देखने में काफी क्यूट लगता है। ध्यान रखें कि ये छवि छोटी सी ही हो, ताकि इससे बच्चे को किसी तरह की उलझन न होने पाए।