फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Bangle Collection: वट सावित्री व्रत की पूजा में पहनकर बैठें लेटेस्ट डिजाइन के बैंगल्स और चूड़ियां

Mon, 26 May 2025 07:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 26 May 2025 07:39 AM IST
सार

Latest Bangle Collection: यदि आप वट सावित्री व्रत की पूजा में खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो लेटेस्ट डिजाइन के कंगन पहनें। 

विज्ञापन
Latest Bangle Collection 2025 for vat savitri vrat 2025
वट सावित्री व्रत की पूजा में पहनकर बैठें लेटेस्ट डिजाइन के बैंगल्स और चूड़ियां - फोटो : Adobe stock

Latest Bangle Collection: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का काफी महत्व है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करके अपने पति की लंबी आयु और तरक्की की कामना करती हैं। ये व्रत सुहागिन महिलाओ का होता है, इसलिए महिलाएं इस दिन खासतौर पर 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं। महिलाओं के 16 श्रृंगार में चूड़ियों का भी काफी महत्व है।



यही वजह है कि आज हम आपको यहां चूड़ियों को कंगनों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। यहां हम आपको कांच से लेकर कुंदन वाले तक कंगन और चूड़ी दिखाएंगे, ताकि आप पूजा के दिन इसे खूबसूरत अंदाज में कैरी कर सकें। ये चूड़ियां और कंगन बाद में भी आपके काम आएंगे, इसलिए इसे आप आराम से रख भी सकती है। 

Latest Bangle Collection 2025 for vat savitri vrat 2025
वेलवेट चूड़ियों के साथ पर्ल कंगन - फोटो : instagram

वेलवेट चूड़ियों के साथ पर्ल कंगन

रॉयल और सिंपल लुक कैरी कर रही हैं तो वेलवेट फैब्रिक लगी चूड़ियां पूजा के लिए खरीदें। इसके साथ यदि आप पर्ल वाले कंगन खरीदेंगी तो आपका लुक ज्यादा प्यारा दिखेगा। गोल्डन पर्ल का चयन अपनी साड़ी के हिसाब से ही करें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 

Latest Bangle Collection 2025 for vat savitri vrat 2025
कांच की चूड़ियों के साथ पतले कड़े - फोटो : instagram

कांच की चूड़ियों के साथ पतले कड़े

कांच की चूड़ियां तो सुहाग की निशानी होती है। ऐसे में वट सावित्री की पूजा में कांच की चूड़ियों को पहनकर बैठैं। इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप हल्के और पतले वाले कड़े कैरी कर सकती हैं। कड़े चूड़ियों की मैचिंग के ही हों, तो लुक ज्यादा प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Bangle Collection 2025 for vat savitri vrat 2025
कुंदन जड़ा सेट - फोटो : instagram
कुंदन जड़ा सेट

बहुत सी महिलाएं ज्यादा हैवी ज्वेलरी नहीं पहनती हैं। ऐसे में आप चाहें तो ऐसा कुंदन जड़ा सेट कैरी कर सकती हैं। ये नयी-नवेली दुल्हनों पर काफी प्यारा लगता है। चाहें को इसे कांच की चूड़ियों के साथ सेट करके अपनी खूबसूरती को दोगुना कर लें। 
विज्ञापन
Latest Bangle Collection 2025 for vat savitri vrat 2025
पर्ल और कुंदन जड़ा सेट - फोटो : instagram

पर्ल और कुंदन जड़ा सेट


कुछ हैवी पहनने का मन है को सिर्फ कुंदन की बजाए ऐसा सेट पहनें, जिसमें पर्ल का भी काम हो। पर्ल जड़ा ऐसा सेट आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा। इसमें लटके छोटे-छोटे झुमर आपके लुक में अच्छा दिखाने में मदद करेंगे। याद रखें कि ऐसा सेट बहुत सहेज कर वापस रखें, वरना ये काला पड़ने लगता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed