{"_id":"682c40bd58255b545c02effc","slug":"latest-bangle-collection-2025-for-vat-savitri-vrat-2025-2025-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Latest Bangle Collection: वट सावित्री व्रत की पूजा में पहनकर बैठें लेटेस्ट डिजाइन के बैंगल्स और चूड़ियां","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Latest Bangle Collection: वट सावित्री व्रत की पूजा में पहनकर बैठें लेटेस्ट डिजाइन के बैंगल्स और चूड़ियां
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 26 May 2025 07:39 AM IST
सार
Latest Bangle Collection: यदि आप वट सावित्री व्रत की पूजा में खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो लेटेस्ट डिजाइन के कंगन पहनें।
विज्ञापन
1 of 7
वट सावित्री व्रत की पूजा में पहनकर बैठें लेटेस्ट डिजाइन के बैंगल्स और चूड़ियां
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Latest Bangle Collection: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का काफी महत्व है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करके अपने पति की लंबी आयु और तरक्की की कामना करती हैं। ये व्रत सुहागिन महिलाओ का होता है, इसलिए महिलाएं इस दिन खासतौर पर 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं। महिलाओं के 16 श्रृंगार में चूड़ियों का भी काफी महत्व है।
यही वजह है कि आज हम आपको यहां चूड़ियों को कंगनों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। यहां हम आपको कांच से लेकर कुंदन वाले तक कंगन और चूड़ी दिखाएंगे, ताकि आप पूजा के दिन इसे खूबसूरत अंदाज में कैरी कर सकें। ये चूड़ियां और कंगन बाद में भी आपके काम आएंगे, इसलिए इसे आप आराम से रख भी सकती है।
2 of 7
वेलवेट चूड़ियों के साथ पर्ल कंगन
- फोटो : instagram
वेलवेट चूड़ियों के साथ पर्ल कंगन
रॉयल और सिंपल लुक कैरी कर रही हैं तो वेलवेट फैब्रिक लगी चूड़ियां पूजा के लिए खरीदें। इसके साथ यदि आप पर्ल वाले कंगन खरीदेंगी तो आपका लुक ज्यादा प्यारा दिखेगा। गोल्डन पर्ल का चयन अपनी साड़ी के हिसाब से ही करें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
3 of 7
कांच की चूड़ियों के साथ पतले कड़े
- फोटो : instagram
कांच की चूड़ियों के साथ पतले कड़े
कांच की चूड़ियां तो सुहाग की निशानी होती है। ऐसे में वट सावित्री की पूजा में कांच की चूड़ियों को पहनकर बैठैं। इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप हल्के और पतले वाले कड़े कैरी कर सकती हैं। कड़े चूड़ियों की मैचिंग के ही हों, तो लुक ज्यादा प्यारा दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कुंदन जड़ा सेट
- फोटो : instagram
कुंदन जड़ा सेट
बहुत सी महिलाएं ज्यादा हैवी ज्वेलरी नहीं पहनती हैं। ऐसे में आप चाहें तो ऐसा कुंदन जड़ा सेट कैरी कर सकती हैं। ये नयी-नवेली दुल्हनों पर काफी प्यारा लगता है। चाहें को इसे कांच की चूड़ियों के साथ सेट करके अपनी खूबसूरती को दोगुना कर लें।
विज्ञापन
5 of 7
पर्ल और कुंदन जड़ा सेट
- फोटो : instagram
पर्ल और कुंदन जड़ा सेट
कुछ हैवी पहनने का मन है को सिर्फ कुंदन की बजाए ऐसा सेट पहनें, जिसमें पर्ल का भी काम हो। पर्ल जड़ा ऐसा सेट आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा। इसमें लटके छोटे-छोटे झुमर आपके लुक में अच्छा दिखाने में मदद करेंगे। याद रखें कि ऐसा सेट बहुत सहेज कर वापस रखें, वरना ये काला पड़ने लगता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।