कृति सेनन फैशन च्वॉइस के मामले में इन दिनों हर किसी की तारीफ बटोर रही हैं। लैक्मे फैशन वीक के मंच पर शो स्टॉपर बनीं कृति का लुक जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। ऑल ब्लैक लुक में रैंप पर उतरीं कृति सेनन गॉर्जियस लुक में गजब ढा रही थीं। एक सप्ताह तक चल रहे लैक्मे फैशन वीक में सितारों और मशहूर फैशन डिजाइनर के कलेक्शन का जलवा देखने को मिल रहा है। जिसमे कृति का लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
2 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
दरअसल, शो स्टॉपर बनीं कृति ने ऑल ब्लैक लुक चुना था। शिमरी ब्लैक कलर की बॉडी फिटिंग स्कर्ट के साथ शिमरी टॉप को मैच किया गया था। जिसकी स्ट्रैपलेस डिजाइन इसे बोल्ड लुक दे रही थी। वहीं शिमरी स्कर्ट शियर फैब्रिक से तैयार की गई थी। जो कि कृति की टोंड फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही थी।
3 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
वही कृति ने इस ब्लैक शिमरी स्कर्ट और स्ट्रैपलेस टॉप को ब्लैक डैंगलर्स के साथ मैच किया है। जबकि बात करें मेकअप की तो इसे काफी बोल्ड रखा गया है। ब्लैक स्मोकी आईज के साथ ब्लश का हल्का सा टच दिया गया है। बीमिंग हाइलाइट और पिंक लिपस्टिक के साथ ही स्लीक वेट हेयर स्टाइल पूरे लुक में चार चांद लगा रही है।
4 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
कृति का ये लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा है। वैसे ये पहला मौका नही है जब कृति अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। कैजुअल आउटिंग से लेकर फिल्म के प्रमोशन में कृति का स्टाइलिश अंदाज हर किसी को पसंद आता है।
5 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
बता दें कि इन दिनों लैक्मे फैशन वीक में कई सारे सितारे रैंप पर नजर आ रहे हैं। दिल्ली में चल रहे इस फैशन शो में तरुण ताहिलियानी के साथ ही मनीष मल्होत्रा और पुनीत बालन जैसे डिजाइनर के कलेक्शन में जान्हवी कपूर से लेकर शनाया कपूर तक रैंप पर जलवे दिखा चुकी हैं।