बैकलेस ब्लाउज का ट्रेंड नया नही हैं। सिंपल सी साड़ी को भी बैकलेस डिजाइन के ब्लाउज के साथ स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है। जिससे आप ट्रेडिशनल के साथ ही ग्लैमरस भी नजर आ सकती हैं। लेकिन अगर आपको नहीं पता कि कौन सी डिजाइन के बैकलेस ब्लाउज के साथ कौन सी ब्रा सही होगी। तो ये जानकारी आपके काम आएगी। सही ब्रा के साथ बैकलेस ब्लाउज आसानी से और बिना किसी वॉर्डरोब मालफंक्सन के पहना जा सकता है। तो चलिए जानें कौन सी ब्रा किस तरह की डिजाइन के बैकलेस ब्लाउज के साथ फिट बैठेगी।
आज का फैशन: बैकलेस ब्लाउज की डिजाइन के हिसाब से इस तरह चुनें सही ब्रा
अगर आप सिंपल ब्लाउज के गले को बैक से डीप यानी पतली स्ट्रैप वाला बनवा रही हैं। तो सही फिटिंग की मदद से ग्लैमरस और खूबसूरत लुक पाया जा सकता है। लेकिन इन ब्लाउज के साथ रेगुलर ब्रा नहीं चलेगी। इसलिए हमेशा सिलिकॉन एडहेसिव ब्रा पहने। आप चाहें तो इसके साथ ट्रांसपैरेंट स्ट्रैप का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ये ब्रा बिना किसी सपोर्ट और स्ट्रैप के आराम से शरीर से चिपक जाती है।
अगर आप खुद को ग्लैमर लुक देने के लिए बिना पट्टियों वाले ट्यूब टॉप डिजाइन के ब्लाउज बनवा रही हैं। तो ये काफी स्टाइलिश लुक देंगे। लेकिन अगर आप ब्रा को लेकर कंफ्यूज हैं तो जान लें कि इस तरह के ब्लाउज के साथ हमेशा स्टिक ऑन कप्स ब्रा पहननी चाहिए। ये ब्रा किसी भी डोरी वाले या फिर डीप नेक ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।
हॉल्टर नेक ब्लाउज या फिर डोरी वाले ब्लाउज पहनना कई सारी महिलाएं चाहती हैं। ऐसे में वो इस तरह के ब्लाउज में पैडेड डिजाइन देती है। जो कि बिल्कुल भी सही नही है। पेडेड ब्लाउज में कई बार साइक की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ आप सीमलेस कंन्वर्टेड ब्रा या फिर बैकलेस अंडरवायर स्ट्रैपलेस ब्रा पहन सकती हैं।
इन दिनों प्लजिंग बैक या फिर नेकलाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में है। ऐसे में आपको ईजी टू वियर पेस्टीज का चुनाव करना चाहिए। जिससे कि किसी भी तरह के प्लजिंग बैक डिजाइन या फिर प्लजिंग नेकलाइन के ब्लाउज के साथ इसे पहना जा सकता है।