कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म बच्चन पांडे के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके लिए वो कभी साड़ी तो कभी वेस्टर्न वियर को पहने दिख रही हैं। वैसे तो कृति हर बार अपने लुक से फैशन एक्सपर्ट को इंप्रेस कर रही हैं। लेकिन कृति का लेटेस्ट लुक उनके फैंस को खासा पसंद आ रहा है। सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट ने कृति की इन तस्वीरों को इंस्टग्राम पर साझा किया है। जिसमे वो स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं।
2 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के लिए कृति ने मिंट ब्लू कलर की मिडी ड्रेस का चुनाव किया है। जिसकी बॉडीकॉन डिजाइन इसे स्टाइलिश बनाने के लिए काफी दिख रही है। कृति की ये ड्रेस उन लड़कियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो क्लासी और डेयरिंग लुक को फॉलो करती हैं।
3 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
कृति की स्ट्रैपलेस ड्रेस में स्वीटहार्ट नेकलाइन बनी है। वहीं इस ड्रेस पर रश्ड डिजाइन बनी है। जो कि फैशन लेबल रेयर लंदन से ली गई है। कृति ने इस ड्रेस को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ कैरी किया है। कृति की ये ड्रेस अपनी प्लजिंग नेकलाइन और कॉर्सेट डिजाइन की वजह से किसी को भी आसानी से पसंद आ सकती है।
4 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
कृति ने इस ड्रेस को गोल्डन हूप्स के साथ ही ब्लैक एंड व्हाइट कलर की स्ट्रैपी हील्स के साथ मैच किया है। जिस पर खूबसूरत सी तितली लगी है। वहीं सेटर पार्टिशन हेयर को सॉफ्ट कर्ली लुक दिया गया है। वहीं कृति ने इस ड्रेस को बेरी लिप्स, मिनिमम मेकअप और पेस्टल आईशैडो के साथ पूरा किया है। जिसमे चार चांद लगा रहा है ब्लश चिक्स।
5 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
वहीं कृति का ये इतना स्टाइलिश और खूबसूरत लुक फैशनबेल लड़कियां आसानी से फॉलो कर सकती हैं। क्योंकि फैशन लेबल रेयर लंदन की वेबसाइट पर इस ड्रेस की कीमत है 4,399 रुपये। जिसे खरीदना किसी भी फैशनेबल लड़की के लिए आसान है। बता दें कि कृति फिल्म के प्रमोशन के लिए हर बार स्टाइलिश और क्यूट लुक में नजर आ रही हैं। जिसमे उनके साड़ी लुक्स के साथ ही शार्ट ड्रेस वाला लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।