बॉलीवुड की अभिनेत्रियां एक्टिंग के साथ ही फैशन के मामले में भी काफी सजग रहती हैं। तभी तो फैंस उनकी हर एक तस्वीर को लाइक करते हैं। ऐसे में हसीनाएं भी फैंस को ना निराश कर हमेशा इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस लुक की तस्वीरें साझा करती हैं। पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला, फिल्मफेयर के ओटीटी अवॉर्ड में पहुंची थीं। जहां पर उनका गोल्डन आउटफिट हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था।
2 of 5
alaya f
- फोटो : instagram
अलाया फर्नीचरवाला सैफ अली खान के साथ फिल्मों में एंट्री कर चुकी है। साथ ही वो स्टाइल के मामले में भी आगे रहती हैं। ऐसे में वो सुनहरे आउटफिट में फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड के लिए तैयार थीं। अलाया ने इस अवॉर्ड शो के लिए ऑफशोल्डर मिनी ड्रेस पहन रखा था। जिसकी वी नेकलाइन और कमर पर लगी काली बेल्टे इसे खास बना रही थी।
3 of 5
alaya f
- फोटो : instagram
वहीं अलाया का मेकअप भी बेहद खास था। पिंक लिप्स और कोहल आईज के साथ खुले बाल अलाया की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। मिस फर्नीचरवाला की इन तस्वीरों को देख प्रशंसक उनके परफेक्ट फिगर की तारीफ कर रहे हैं।
4 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
गोल्डन आउटफिट में तो बॉलीवुड की कई हसीनाएं जलवा दिखा चुकी हैं। लेकन पिछले दिनों कोविड का शिकार हो गईं कृति ने भी सुनहरे रंग के कपड़ों में तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वो अपनी स्लिम फिगर दिखा रही थीं। ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस जिस पर ग्लिटरी पट्टियां लगी हुईं थी। वहीं कृति ने अपने लुक को न्यूड शेड लिपस्टिक और मैट मेकअप के साथ मैच किया था। जबकि बात करें एक्सेसरीज की तो केवल ईयररिंग्स और साथ में मेसी बालों में कृति लाजवाब दिख रही थीं।
5 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
वहीं कृति की इस तस्वीर पर भी फैंस ने हार्ट और फायर वाले इमोजी के साथ कमेंट किए थे। बता दें कि कृति अब कोरोना से ठीक हो गई हैं और एक बार फिर काम के सिलसिले में नजर आने लगी हैं।