बीते 15 मार्च को ही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति खरबंदा और अभिनेता पुलकित सम्राट ने मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट ने सात फेरे लिए। उनकी इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवारवाले मौजूद रहे। दोनों ने शादी के बाद अपनी तस्वीरें लोगों के साथ साझा कीं। दोनों के वेडिंग लुक पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया।
कृति ने शादी में पिंक कलर का खूबसूरत सा लहंगा पहना था, जिसे मशहूर फैशन डिजाइनर अनमिका खन्ना ने तैयार किया था। शादी के साथ-साथ उन्होंने सभी रस्मों की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
आज एक्ट्रेस ने अपनी चूड़ा सेरेमनी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस का चूड़ा सेरेमनी लुक बेहद खास है। उन्होंने फोटोज के साथ प्यारा सा कैप्शन लिखा है। इस कैप्शन में अपने चूड़ा सेरेमनी के लुक के बारे में बताया है, जो काफी इमोशनल है। बाकी लुक्स की तरह एक्ट्रेस का ये लुक भी बेहद खास और खूबसूरत था।
2 of 6
बेहद खास था कृति की चूड़ा सेरेमनी का लुक
- फोटो : instagram
कैसा था एक्ट्रेस का लुक
अपनी चूड़ा सेरेमनी के लिए एक्ट्रेस ने नियॉन कलर की बेहद ही सिंपल लेकिन बेहद ही खूबसूरत सी साड़ी को चुना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ड्रॉप-ऑफ शोल्डर ब्लाउज पेयर किया था। इस साड़ी के साथ उन्होंने जो ज्लेवरी और दुपट्टा कैरी किया था, वो बेहद खास था, जिसका कनेक्शन उनकी मां और नानी से था।
3 of 6
बेहद खास था कृति की चूड़ा सेरेमनी का लुक
- फोटो : instagram
मां की शादी का था दुपट्टा
एक्ट्रेस ने अपनी चूड़ा सेरेमनी में नियॉन साड़ी के साथ खूबसूरत सा गुलाबी दुपट्टा कैरी क्या था। ये दुपट्टा उनकी मां की शादी का था, जिस वजह से इसके साथ उनकी काफी यादें जुड़ीं थीं। उनके इस खूबसूरत दुपट्टे पर गोल्डन वर्क था, जो इसकी खूबसूरत में चार चांद लगा रहा था।
4 of 6
बेहद खास था कृति की चूड़ा सेरेमनी का लुक
- फोटो : instagram
नानी का था हार
इसके अलावा उन्होंने अपनी चूड़ा सेरेमनी के लिए जो हार पहना था, वो उनकी नानी मां का था। ये गोल्ड का हार उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा था।
5 of 6
बेहद खास था कृति की चूड़ा सेरेमनी का लुक
- फोटो : instagram
खास थे कलीरे
कृति के कलीरे बेहद खास थे। गोल्ड के इन कलीरों पर लिखा था- यू विल मैरी मी। ये कलीरे देखने में भले ही ज्यादा हैवी नहीं थे, लेकिन इनका लुक बेहद प्यारा था।