किटी पार्टी का नाम तो आप सबने सुना होगा। साथ ही ये भी सुना होगा कि इसे ज्यादातर महिलाएं अपने मनोरंजन के लिए करती हैं। हांलाकि आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि मनोरंजन के लिए होने वाली इस किटी पार्टी का असली मकसद क्या है और क्यों इसे महिलाएं करती हैं?
महिलाओं में बीच होने वाली किटी पार्टी का मतलब जानते हैं आप और क्यों होती है ऐसी पार्टी?
खाने-पीने के साथ ही मौजमस्ती के लिए की जाने वाली इस किटी पार्टी का मकसद केवल मनोरंजन या मोहल्ले की गॉसिप तक ही सीमित नहीं है। इसे करने का उद्देश्य पैसा बचाना होता है।
सुनकर हैरान हो गए न! वास्तव में किटी पार्टी का उद्देश्य पैसा बचाने यानी की सेविंग के उद्देश्य के लिए किया गया था। इसमें कई सारे लोग मिलकर एक ग्रुप में हर महीने कुछ पैसा जमा करते थे। उसके बाद एक खेल खेलते थे और ये तय करते थे कि सब सदस्य को एक निश्चित राशि जमा करनी है। महीने के अंत में खेल में किसी एक इंसान का नाम निकाला जाएगा, जिसको उस महीने के सारे रुपये दे दिए जाएंगे। हांलाकि इस जमा राशि में किसी तरह का कोई ब्याज तो नहीं होता लेकिन एक साथ जमा राशि बड़ी रकम होती है, जिससे किसी भी चीज की खरीददारी के साथ ही जमा भी किया जा सकता है।
बचत के लिए किए जाने वाली इस किटी पार्टी को पहले पुरुष करते थे लेकिन अब ये ज्यादातर महिलाओं के बीच किया जाता है। इस पार्टी को कई जगह बीसी पार्टी के नाम से भी जानते हैं।
पहले इस पार्टी का मकसद केवल बचत करना था लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे ये लोगों के स्टेटस सिंबल से जुड़ गया। अब महिलाएं इस पार्टी के जरिए एक-दूसरे से मिलने-जुलने और आपस में अच्छे संबंध बनाने के लिए करती हैं।