कबीर सिंह में प्रीति का किरदार निभाकर अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतने वाली कियारा आडवाणी हाल ही में बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। यह तस्वीर कियारा की आने वाली फिल्म ‘इंदु की जवानी’ के गीत ‘हीलें टूट गईं’ से है। जब से कियारा ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, तभी से सोशल मीडिया पर कियारा का ये बोल्ड लुक सुर्खियों में है। अगली स्लाइड्स से जानिए कियारा के इस आकर्षक अवतार और उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ी अन्य बातें।
2 of 4
साड़ी में कियारा का बोल्ड अवतार
- फोटो : social media
ऐसा है कियारा का लुक
कियारा ने इस लुक में गोल्डन ग्लिटर साड़ी पहनी है, साथ ही हाथ में साड़ी के साथ जाने वाला एक काले रंग का चमकीला पर्स ले रखा है। कियारा के खुले बाल इस लुक में और भी जान डाल रहे हैं। मेकअप भी एकदम परफेक्ट है। साड़ी को एकदम सही तरीके से ड्रेप किया गया है। कुलमिलाकर कहें तो कियारा बेहद दिलकश नजर आ रही हैं।
3 of 4
गाजियाबाद की चंचल लड़की बनी हैं कियारा
- फोटो : social media
ऐसा है फिल्म में कियारा का किरदार
अभी पिछले दिनों ही कियारा ने इंदु की जवानी का पोस्टर शेयर किया था। 11 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में कियारा गाजियाबाद की एक चंचल लड़की का किरदार निभा रही हैं। साथ ही वे बेहद क्यूट देशभक्त भी नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी कियारा के किरदार इंदु के इर्द-गिर्द ही घूमती है जो कि डेटिंग एप्स के पछड़े में पड़कर मुसीबत मोल लेती हैं।
4 of 4
मनीष मल्होत्रा, अथिया शेट्टी और मल्लिका दुआ ने किये कमेंट्स
- फोटो : Pixabay
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के हैं कमेंट्स
अबीर सेनगुप्ता निर्देशित इस फिल्म में मल्लिका दुआ और आदित्य सील भी हैं। कियारा ने जैसे ही तस्वीर को पोस्ट किया। फैंस ने कमेंट्स की बरसात कर दी। तस्वीर पर बॉलीवुड के ही कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। इसमें मनीष मल्होत्रा, अथिया शेट्टी, मल्लिका दुआ आदि शामिल हैं। फैंस ने इस तस्वीर को बेहद हॉट बताते हुए कियारा के इस लुक को खूब सराहा है।