मौसम के साथ कपड़े पहनने का तरीका, स्टाइल, ट्रेंड, रंग और फैब्रिक्स हर चीज में बदलाव आ जाता है। ऐसे में, फैशन ट्रेंड भी हर महीने बदलते रहते हैं। कोई भी नया ट्रेंड अपने साथ कुछ अलग और खूबसूरत विशेषताएं लेकर आता है जिसे सभी अपनाना चाहते हैं। यही वजह है कि फास्ट फैशन या बदलते फैशन के दौर में आप कन्फ्यूज हो जाते हैं कि कैसे अपने लिए कपड़े, मेकअप और बाकी सारी चीजों का चुनाव करें। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें आजमाने से आप ट्रेंडी और ग्लैमरस दिखेंगी।
चाहे ड्रेस हो, लिपस्टिक हो या फिर फुटवेयर हर जगह न्यूड शेड छाया हुआ है। न्यूड शेड्स की खासियत है कि यह हर तरह के स्किन टोन पर सूट करता है। कॉलेज, ऑफिस या पार्टी हर जगह न्यूड शेड्स का इस्तेमाल कर आप खुद को डायनामिक लुक दे सकते हैं।
वैसे तो हर स्किन टोन वाली लड़की पर काले रंग के कपड़े बेहद खिलते हैं। इस रंग की खासियत यह है कि इस रंग के कपड़ों को आप घर, कॉलेज, ऑफिस, पार्टी हर जगह ट्राई कर सकती हैं। आज न्यूड कलर के ट्रेंड में कपड़े हैं। आप अपनी पर्सनेलिटी के मुताबिक, जींस टॉप, सकर्ट्स, स्कर्ट, साड़ी या सूट ट्राई कर सकती हैं।
ऑफिस, कॉलेज या पार्टी किसी भी जगह जाने के लिए आप न्यूड कलर्स की लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं। बस आपको ध्यान देना है कि यह लिपस्टिक आपके स्किन टोन से मिलती जुलती हो और आपको नेचुरल लुक दे। लाइट स्किन टोन वालों को ऐसे रंग का चुनाव करना चाहिए जो उनके स्किन टोन से अलग हो। ऐसे लोगों पर लाइट पिंक और लाइट पीच, ऑरेंज कलर सूट करता है। डस्की स्किन टोन वाले लोगों को अपने स्किन टोन से हल्के रंग का चुनाव करना चाहिए। इस स्किन टोन वाली लड़कियों के ऊपर पीच न्यूड कलर बेहद सुंदर लगता है।
न्यूड शेड्स अब हर जगह अपनी छाप छोड़ रहे हैं। ऐसे फुटवियर की खासियत ये है कि इन्हें किसी भी समय और किसी भी अवसर पर पहना जा सकता है। फ्लैट्स, पंप्स, हाई हील्स हर तरह के फुटवियर का न्यूड शेड्स में चलन जोरों पर है। जिन्हें ट्राई करने के बाद आपकी पर्सनालिटी डायनामिक दिखेगी।