बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना कियारा आडवाणी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। कियारा ने डब्बू रतनानी के लिए यह फोटोशूट करवाया है। वे इस तस्वीर में टॉपलेस नजर आ रही हैं। कियारा अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं। फैशन के मामले में भी वे बिल्कुल पीछे नहीं हटती हैं। सोशल मीडिया पर वे अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कियारा की कई तस्वीरों को इससे पहले भी खूब पसंद किया है और वे लुक्स के साथ बहुत अधिक छेड़छाड़ करना पसंद नहीं करती हैं लेकिन इसबार कियारा का अंदाज एकदम जुदा ही है। इससे पहले भी जब उन्होंने टॉपलेस फोटोशूट किया था, वो खूब चर्चा का विषय बना था। यही वजह है कि उनकी यह तस्वीर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अगली स्लाइड्स से देखिए कियारा का यह लेटेस्ट फोटोशूट।
टॉपलेस कियारा आडवाणी ने रेत में करवाया फोटोशूट, आलिया भट्ट ने कह दी ये बात
बाल लग रहे हैं खूबसूरत
कियारा इस तस्वीर में पेट के बल लेटी हुई हैं और आगे से वे ऊपर की ओर उठी हुई हैं। हाथों को उन्होंने क्रॉस किया हुआ है और बाल सारे आगे की तरफ किए हुए हैं। उनके बालों में खूबसूरत वेव्स नजर आ रहे हैं। कुछ बाल हवा में भी उड़ रहे हैं।
एक्सप्रेशंस हैं परफेक्ट
कियारा का यह पोज बहुत ही जबरदस्त है क्योंकि उन्होंने इस तस्वीर में अपनी भाव-भंगिमाओं और पोज से खूब आत्मविश्वास दिखाया है। वे सामने की ओर सीधा कैमरा में देखकर ही पोज कर रही हैं। एक हाथ की मुट्ठी बंधी हुई है और दूसरे हाथ के उंगलियां खोल रखी हैं।
आंखें लग रही हैं सूंदर
कियारा का मेकअप न्यूड है। बहुत डार्क लिपशेड का उपयोग उन्होंने नहीं किया है। आंखों में आई लाइनर, काजल और मस्करा लगाया हुआ है। हाथों में तीन-तीन उंगलियों में अलग-अलग तरह की अंगुठियां पहनी हुई हैं। इसके अलावा कोई एसेसरीज नहींं डाल रखी है।
ये पहली बार नहीं है जब कियारा आडवाणी ने डब्बू रत्नानी से फोटोशूट करवाया हो, इससे पहले भी वे टॉपलेस फोटोशूट करवा चुकी हैं जिसको लेकर भी पूरे बी- टाउन में खूब चर्चे थे। कियारा के फोटोशूट को आलिया ने भी बहुत पसंद किया है और उन्होंने तस्वीर पर ‘वावजा’ कमेंट किया है।