कियारा आडवाणी फैंस की चहेती हैं। कबीर सिंह की प्रीति बनने के बाद लोग उन्हें बेहद पसंद करने लगे हैं। फिर वो चाहे उनका लुक हो या फिर स्टाइल, कियारा की हर तस्वीर पर फैंस कमेंट करते हैं। लेकिन इसके साथ ही ट्रोलर उन्हें ट्रोल करने से भी बाज नहीं आते हैं। कियारा स्टाइल के मामले में हमेशा क्रिएटिव रही हैं। लेकिन यहीं क्रिएटिवटी उन पर भारी पड़ जाती है। वैसे तो कियारा का फैशन सेंस लाजवाब होता है लेकिन वो ट्रोलर के निशाने पर भी आ ही जाती हैं। ऐसा ही हुआ जब वो फिल्म कबीर सिंह की सक्सेस पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची।
2 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
दरअसल, कियारा पार्टी में गिंगम प्रिंट की ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। पार्टी में सबसे खास दिखने के लिए कियारा इस डिजाइनर ड्रेस को पहनकर पहुंची थीं। कटआउट ड्रेस में नीचे की ओर ए सिमेट्रिकल डिजाइन बनी हुई थी। आगे की ओर रफल स्टाइल के साथ प्लीट्स पड़ी हुई थी। वहीं फ्रंट में स्लिट डिजाइन के साथ कियारा अपने टोंड लेग्स को फ्लांट करते दिख रही थीं।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
कियारा की इस ड्रेस का कलर भी काफी हटके था। रेड, ब्लू एंड ब्राउन शेड की इस ड्रेस को प्रबल गौरांग ने डिजाइन किया था। कमर की साइट कट डिजाइन से कियारा की कर्वी बॉडी भी काफी खूबसूरत लुक दे रही थी। वहीं कियारा ने इस ड्रेस को न्यूड शेड पम्प्स, लाइट टोन मेकअप और हाई पोनी टेल के साथ टीमअप किया था। जिसमें वो हमेशा की तरह की गजब की खूबसूरत दिख रही थीं। लेकिन कियारा की ये ड्रेस फैंस को कुछ खास नहीं लगी।
4 of 5
kiara advani
- फोटो : amar ujala
कबीर सिंह जैसी फिल्म की सक्सेस पार्टी के लिए कियारा का ये लुक उनके फैंस के गले नहीं उतरा और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहीं नहीं ट्रोलर ने कियारा के इस खूबसूरत डिजाइन कपड़े की तुलना ना जाने किन-किन चीजों से कर दी। किसी ने किचन का कपड़ा तो किसी ने कियारा की ड्रेस को गमछे से बनीं ड्रेस तक बता डाला।
वहीं इस शानदार डिजाइन ड्रेस की कीमत ने फैंस को और ज्यादा नाराज कर दिया। प्रबल गौरांग की इस ड्रेस की कीमत सुन लोग हैरान रह गए। दरअसल, इस ड्रेस की कीमत एक वेबसाइट के मुताबित करीब 1077 डालर थी। जिसकी रुपये में कीमत थी 78,800 रुपये। जिसे सुन लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि 'इतने में तो ना जाने कितने अच्छे कपड़े आ जाते।'