बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी को अक्सर बोल्ड और ग्लैमरस लुक में देखा जाता है। कियारा वेस्टर्न आउटफिट में कमाल लगती हैं। फिल्मों से लेकर रियल लाइफ तक कियारा अपने लुक के कारण लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहती हैं, लेकिन उनका देसी लुक भी कम नहीं हैं। कियारा आडवाणी पारंपरिक भारतीय परिधानों को भी बेहद क्लासी और स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। उनका फैशन सेंस कमाल का है। यही वजह है कि वेस्टर्न से इंडियन ड्रेसेज तक को कैसे कैरी करना हैं और उनमें अपना बेस्ट लुक देना है, ये बात कियारा जानती हैं।
वेडिंग सीजन के लिए कियारा आडवाणी का पारंपरिक लुक बहुत शानदार रहेगा। इस शादी के सीजन में आप भी कियारा आडवाणी के देसी लुक को अपनाकर शादी पार्टी में खास दिख सकती हैं। साड़ी पहननी हो या लहंगा या फिर प्लाजो सेट, कियारा के लुक आपको बेस्ट दिखने के आईडिया दे सकते हैं। चलिए कियारा आडवाणी के पारंपरिक एथनिक लुक से इस शादी सीजन के लिए लिए ये खास टिप्स।
2 of 5
कियारा आडवाणी ट्रेडिशनल लुक
- फोटो : instagram/lakshmilehr
शादी सीजन में अगर लहंगा पहनने का प्लान है तो कियारा का ये लहंगा लुक एलिगेंट के साथ ही ग्लैमरस भी है। कियारा ने लाल रंग का शिमरी लहंगा कैरी किया है। इस हेवी सीक्वेंस वर्क वाले लहंगे के साथ ब्रालेट चोली को पेयर किया है। इसके साथ कियारा ने गोल्डन हैवी ज्वेलरी से अपने लुक को कॉम्प्लिमेंट किया है। वहीं बालों में क्लीन बन बना कर अपने लुक को पूरा किया है।
3 of 5
कियारा आडवाणी ट्रेडिशनल लुक
- फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
कियारा ने हरे रंग की साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस ऑर्गेंजा साड़ी में सफेद धागों से बारीक कढ़ाई की गई है। साड़ी के साथ कियारा ने ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज पहना है। कियारा ने पिंक रंग की चूड़ियों से खुद को स्टाइल किया है।
4 of 5
कियारा आडवाणी ट्रेडिशनल लुक
- फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
इन दिनों प्लाजो और शरारा सेट ट्रेंड में है। प्लाजो या शरारा पहनना चाहते हैं तो कियारा के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। कियाना ने शरारा के साथ क्राॅप टाॅप और दुपट्टा पेयर किया है।
5 of 5
Kiara Advani
- फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
अगर लहंगा लुक को माॅडर्न टच देना चाहती हैं तो कियारा के इस आउटफिट पर नजर डालें। कियारा ने जेबरा प्रिंट का ब्लैक एंड व्हाइट स्कर्ट पहना है। इस स्कर्ट पर लेदर की बेल्ट कैरी की है। साथ ही ब्रालेट ब्लाउज पहना है।