कियारा आडवाणी स्टाइल के मामले में हमेशा एक्सपेरिमेंट करते दिखती हैं। अवॉर्ड फंक्शन से लेकर फिल्म के प्रमोशन में उनका हटके अंदाज देखने को मिलता है। जिसमे वो बोल्ड कट्स और प्लजिंग नेकलाइन से अक्सर ग्लैमर का तड़का लगाते भी दिखती हैं। वहीं बात जब साड़ी की आती है तो कियारा उसके साथ ही एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। शरारा साड़ी से लेकर बस्टियर ब्लाउज तक कई मौकों पर कियारा स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक को फॉलो करते दिखीं। अगर त्योहारों के सीजन में आप कुछ नया लुक पहनना चाहती हैं तो कियारा आडवाणी के इन साड़ी लुक को जरूर देखें।
2 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
त्योहारों का सीजन नजदीक है। ऐसे में महिलाएं सज-धज कर तैयार होना चाहती हैं। लेकिन आप अगर सिंपल लुक ही चाहती हैं तो प्रिंटेड साड़ी को भी स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकती हैं। वी नेकलाइन ब्लाउज के साथ स्पेगेटी स्लीव डिजाइन स्टाइलिश लगती है। इसे आप सिंपल प्रिंट वाली साड़ी के साथ मैच कर सकते हैं। वहीं कियारा की तरह भारी-भरकम गोल्डन झुमके इस तरह के लुक को पूरा करेंगे। जबकि उमस भरे मौसम में आप बालों को समेटकर पोनीटेल बना सकती हैं। ये आपके साड़ी लुक के साथ भी खूबसूरत ही लगेगी।
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
अगर आपके पास सिल्वर या गोल्डन ब्लाउज है तो आप उसे स्मार्टली कई सारी साड़ियों के साथ मैच कर सकती हैं। पीले और ऑरेंड शेड की ओम्बर शेड साड़ी के साथ कियारा ने गोल्डन ब्लाउज पेयर किया है। वहीं बालों में लगा गजरा पूरा अटेंशन ले रहा है।
4 of 5
कियारा अडवाणी
- फोटो : Instagram/kiaraaliaadvani
सावन के महीने में हरे रंग की साड़ी पहनना महिलाओं को पसंद होता है। आप चाहें तो किसी प्रिंटेड ब्लाउज के साथ एंब्रायडरी वाली साड़ी को मैच कर सकती हैं। कियारा आडवाणी ने ऑर्गेंजा साड़ी को फ्लोरल मोटिफ्स के ब्लाउज के साथ मैच किया है। साथ में हैवी ईयररिंग्स और लो मेसी बन परफेक्ट लुक दे रहे हैं।
5 of 5
कियारा अडवाणी
- फोटो : Instagram/kiaraaliaadvani
फैंसी और डिजाइन वाले ब्लाउज के साथ प्रिंटेड साड़ी का कॉम्बिनेशन खूबसूरत लगता है। कियारा ने मिरर वर्क वाले मल्टीकलर ब्लाउज के साथ पोल्का डॉट ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी को अलग तरीके से ड्रैप किया है। जिसमे उनका लुक शानदार दिख रहा है। वहीं आप चाहें तो इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।