फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani Birthday: कियारा आडवाणी के बेस्ट 7 लुक्स, जिन्हें देखकर नहीं हटा पाएंगे नजरें

Wed, 31 Jul 2024 03:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 31 Jul 2024 03:07 PM IST
सार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। तो आइए आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाते हैं। 

विज्ञापन
Kiara Advani Birthday special story best looks of Kiara Advani
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram-Kiara Advani
Kiara Advani Birthday: 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘फगली’ से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। कई फिल्मों में तो उन्होंने ऐसे-ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। कियारा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी लोगों का दिल जीतती हैं।

 

आज कियारा आडवाणी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। ऐसे में हम आपको उनके कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। इन लुक्स की तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। आप चाहें तो उनके लुक्स से टिप्स लेकर अपना लुक भी बदल सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको एक्ट्रेस के लुक्स दिखाते हैं 

Kiara Advani Birthday special story best looks of Kiara Advani
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram-Kiara Advani

लहंगा लुक

वैसे तो कियारा लहंगे में हमेशा ही खूबसूरत लगती हैं, लेकिन उनका ये संगीत लहंगा लुक बेहद खूबसूरत था। इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा था। इसका घेर इस लहंगे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा था। 

Kiara Advani Birthday special story best looks of Kiara Advani
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram-Kiara Advani

साड़ी लुक

साड़ी में कियारा बला की खूबसूरत लगती हैं। उनके ऊपर हर रंग की साड़ी जचती है। इस ग्रीन रंग की साड़ी के साथ उन्होंने जूड़ा बनाया है, जिस वजह से उनका लुक ज्यादा प्यारा लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani Birthday special story best looks of Kiara Advani
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram-Kiara Advani

फिशकट गाउन लुक

एक्ट्रेस का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। इस ऑफ शोल्डर गाउन में कियारा लग भी काफी ग्लैमरस रहीं थीं। इसके साथ खुले बाल और डार्क मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। 

विज्ञापन
Kiara Advani Birthday special story best looks of Kiara Advani
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram-Kiara Advani

लैदर पैंट लुक

कियारा आडवाणी ने कुछ समय पहले ये तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में डीपनेक स्काई ब्लू एंड ब्लैक टॉप के साथ टाइट लेदर पैंट पहने नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज काफी अलग दिख रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed