बॉलीवुड में दो फिल्मों से अपनी जगह बना चुकी जान्हवी कपूर तो स्टाइलिश हैं ही। वहीं उनकी बहन खुशी कपूर का स्टाइल भी काफी एलिगेंट होता है। यहां तक कि कई मौकों पर वो बहन जान्हवी पर स्टाइल के मामले में भारी पड़ती दिखती हैं। भले ही जान्हवी कपूर के महंगे फोटोशूट फैंस को पसंद आते हों लेकिन तस्वीरें तो खुशी कपूर की वायरल होती है। इस बार भी खुशी कपूर का ट्रेडिशनल लुक फैंस को दीवाना बना रहा है।
2 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram fan page
वैसे तो खुशी कपूर बॉलीवुड की लाइमलाइट से हमेशा दूर रहती हैं। लेकिन बात जब कभी स्टाइल या फैशन की आती है तो इनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। अपनी फैशन च्वॉइस से वो बता देती हैं को किसी स्टाइल दीवा से कम नही है। तभी तो इवेंट के लिए रेडी खुशी कपूर का पीला लहंगा हॉटेस्ट ट्रेंड बन गया है।
3 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram fan page
खुशी कपूर ने इवेंट में शामिल होने के लिए डिजाइनर अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ पीले रंग का लंहगा चुना था। जिस पर लाल रंग के फूलों की कढ़ाई की गई थी। जबकि इसके ब्लाउज की डिजाइन बिल्कुल हटके थी। स्ट्राईप वाली डिजाइन का ये शिमरी फैब्रिक का ब्लाउज था। जिसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन और स्ट्रैपी डिजाइन इसे ग्लैमरस लुक दे रही थी। वहीं खुशी इस लहंगे की चुनरी को साइड में कंधे पर टिका रखा था।
4 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram fan page
वहीं बात करें मेकअप की खुशी भरपूर मेकअप किए दिखीं। स्टेटमेंट डार्क आईब्रोज के साथ वेल क्रीज्ड चिक्स और ब्रांजर के साथ ग्लिटरी बेस मेकअप किया गया था। वहीं रेड लिप्स और आंखों पर लाइट मेकअप के साथ इसे हाईलाइट किया गया था। जबकि एक्सेसरीज में खुशी केवल हाथों में चूड़ियां पहने दिखीं।
5 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
खुशी कपूर का ये लुक हद से ज्यादा स्टाइलिश होने के साथ ही काफी ट्रेंडी भी है। जिसे देख लड़कियां इनकी दीवानी हो गई हैं। वहीं खुशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।